Featured Posts

Breaking

Saturday, 28 December 2019

तीन साल के बेटे कियान के बेहद करीब थे कुशल पंजाबी, बताते थे अपना एक्टिंग गुरु

तीन साल के बेटे कियान के बेहद करीब थे कुशल पंजाबी, बताते थे अपना एक्टिंग गुरु

तीन साल के बेटे कियान के बेहद करीब थे कुशल पंजाबी, बताते थे अपना एक्टिंग गुरु
टीवी के जानेमाने स्टार और कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके कुशाल पंजाबी 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। अज्ञात कारणों के चलते एक्टर ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। उनकी मौत के बाद से ही टीवी जगत में शोक है। हर कोई इस घटना पर हैरान है कि आखिर क्यों फिटनेस प्रेमी शख्स ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।


कुशल ने तीन दिन पहले बेटे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी
कुशल ने तीन दिन पहले बेटे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी

कुशल ने साल 2015 में अपनी यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन से शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा कियान है। एक्टर अपने बेटे के बेहद करीब थे। वे अक्सर कियान के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते थे। इतना ही नहीं उन्होंने घटना की रात बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी।
बीती रात कुशल ने मुंबई स्थित घर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने मात्र तीन दिन पहले ही अपने बेटे के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी। कुशल अपने बेटे से बेहद प्यार करते थे। उनके प्यार का अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स से लगाया जा सकता है। मात्र तीन साल का कियान अपने पिता की गाड़ी, कसरत की मशीन, एक्टिंग गुरु था।
बेटे को अपना एक्टिंग गुरु और जिम पार्टनर कहते थे कुशल

कुशल फिटनेस फ्रीक थे। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट से उनके जिम प्रेम का साफ पता चलता है। वे कई बार बेटे के साथ एक्सरसाइज करते हुए देखे जा सकते थे। एक्टर के अनुसार बेटा कियान ही उनका जिम ट्रेनर और एक्सरसाइज करने की मशीन है।

 एक पोस्ट में लिखा कि कियान उनके सुपरबॉय थे। कियान अपने पिता के एक्टिंग गुरु भी थे। खुद एक्टर ने इस बात को मानते हुए एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि 'मेरे एक्टिंग गुरु एक बार फिर से'। वे बेटे के एक्सरप्रेशन्स के जबरदस्त फैन थे।

बाइकर पिता की गाड़ी बन जाते थे कियान

फिटनेस फ्रीक कुशल का बाइक प्रेम भी किसी से छुपा नहीं है। 2016 में जन्में कियान अपने पिता के बेहद करीब थे। कुशल ने बताया था कि जब उनकी बाइक घर पर नहीं होती थी तो कियान ही गाड़ी की कमी को पूरा करते थे। उन्होंने बताया कि कियान उन्हीं का छोटा वर्जन है। इंस्टाग्राम पर लिखी एक पोस्ट में कुशल ने कहा था कि कियान उनकी दवा हैं।source -bhaskar.com

Kushal Punjabi was very close to three-year-old son Kian, used to say his acting guru



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I