Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

मेरठ में किसान की गोली मारकर हत्या;

मेरठ में किसान की गोली मारकर हत्या; 

खेत की मेढ़ के विवाद पिता-पुत्र ने वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जानी थाना क्षेत्र के गांव भूपगढ़ी में शुक्रवार की सुबह खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पिता-पुत्र द्वारा एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

भूपगढ़ी निवासी 52 वर्षीय संजय पु​त्र कृष्णपाल शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित अपने खेत में काम करने गया था। परिजनों के अनुसार संजय खेत की नाली की सफाई कर रहा था।

आरोप है, इसी दौरान पड़ोस में स्थित खेत के मालिक हेमंत और उसका बेटा वहां पहुंचे और संजय के साथ मेढ़ को लेकर कहासुनी करने लगे। इसी दौरान पिता-पुत्र ने मिलकर संजय के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद वहां काम कर रहे दूसरे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनों को अलग कर दिया।

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद हेमंत और उसका पुत्र अपने घर से तमंचा लेकर खेत पर पहुंचे। आरोपियों ने खेत में काम कर रहे संजय को निशाना बनाते हुए गोली दाग दी। सीने पर गोली लगने से घायल लहूलुहान संजय जमीन पर गिर गया और आरोपी तमंचा लहराते मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गोली लगने से घायल संजय दम तोड़ चुका था। जानकारी के बाद सीओ सरधना पंकज सिंह थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेरठ में किसान की गोली मारकर हत्या;
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I