लॉकडाउन में गैर राज्यों में फंसे श्रमिकों को वापस लाएगी सरकार;
कोटा से छात्रों को लाए जाने के बाद सपा-बसपा ने उठाए थे सवाल
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को योगी सरकार वापस लाएगी। शुक्रवार को कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।तय हुआ है कि, 14 दिन का क्वारैंटाइन पूरा करने चुके अपने प्रदेश के मजूदरों को चरणबद्ध तरीके से लाया जाएगा।
स्क्रीनिंग व टेस्टिंग के बाद उन्हें बस से जिलों में भेजा जाएगा। जिस जिले में ये श्रमिक जाएंगे, वहां भी 14 दिन क्वारैंटाइन में रहना होगा। दरअसल, इसके पूर्व में योगी सरकार राजस्थान के कोटा से 10 हजार से अधिक छात्रों को वापस ला चुकी है। जिसके बाद सपा, बसपा ने श्रमिकों को वापस लाए जाने की मांग उठाई थी।
सपा-बसपा ने उठाई थी मांग
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के फेज 1 के दौरान तमाम मजदूर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जुट गए थे। जिन्हें योगी सरकार ने बसों के जरिए उन्हें उनके जिला मुख्यालयों तक पहुंचाया था। इन मजदूरों को 14 दिनों तक क्वारैंटाइन रखा गया। इसके बाद योगी सरकार ने कोटा में कोचिंग कर रहे मेडिकल व इंजीनियरिंग के 10 हजार छात्रों को बसों के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया।सभी की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग की गई। इसके बाद उन्हें होम क्वारैंटाइन कर दिया गया। लेकिन इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा प्रमुख मायावती ने गैर राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाए जाने की मांग उठाई थी।
क्वारैंटाइन पूरा कर चुके लोगों को राशन किट व एक हजार भत्ता मिले
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के नियंत्रण व लाकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि प्रदेश में कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए अपनायी जा रही रणनीति अत्यन्त प्रभावी सिद्ध हो रही है।हॉटस्पॉट का यह यूपीमॉडल काफी लोकप्रिय हुआ है। यह निरन्तर सुनिश्चित किया जाए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सेनिटेशन तथा होम डिलीवरी टीमें ही जाएं।यह भी कहा-14 दिन की संस्थागत क्वारैंटाइन पूरी करने वालों को राशन की किट व एक हजार रुपए के भरण-पोषण भत्ते के साथ होम क्वारैंटाइन के लिए घर भेजने की व्यवस्था की जाए
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment