Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

पहले टीवी बंद कराया फिर रोक दी पानी की सप्लाई;

पहले टीवी बंद कराया फिर रोक दी पानी की सप्लाई; 

होटल छोड़ने पर मजबूर हुए कोरोना वॉरियर्स 

भले ही कोरोना वॉरियर्स पर पुष्पवर्षा हो रही हो, लेकिन इससे इतर कुछ स्याह तस्वीरें भी हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है। यहां एक होटल में ठहरे सरकारी डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को होटल मानिक ने खाली करने पर मजबूर कर दिया।

शनिवार रात पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। रविवार सुबह तक जब पानी नहीं मिला तो एक डॉक्टर ने होटल मालिक को फोन किया। जिसमें होटल मालिक ने स्थानीय लोगों, नेताओं के आक्रोश का हवाला देकर कहीं और जाने की सलाह दे दी। यह भी कहा- जंगल या मुख्य मार्ग के किनारे वाले किसी होटल में चले जाएं। मजबूरन डॉक्टरों ने होटल खाली कर दिया।

बिना नहाए ड्यूटी पर गए कर्मी

जिले के तीन डॉक्टरों और छह अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संभल के आलमसराय के करीब एक होटल में 15 अप्रैल को प्रशासन ने ठहराने की व्यवस्था कराई थी। ये कोरोनोवायरस के उपचार में लगे हुए हैं। डॉक्टरों की मानें तो अगले दिन उनके कमरों की सफाई नहीं की गई थी और बाद में कमरों के टीवी भी बंद करा दिया गया।

इसके बाद चिकित्साकर्मी ठहरे रहे। शनिवार की रात अचानक पानी खत्म हो गया। रविवार सुबह भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कई चिकित्साकर्मी बिना नहाए ड्यूटी पर चले गए।

अफसरों को बताया, फिर भी नहीं हुई होटल मालिक पर कार्रवाई

जो कर्मी ठहरे थे, उन लोगों ने होटन मालिक से संपर्क साधा। होटल मालिक ने बताया कि, आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए कहीं और ठहरने का इंतजाम कर लिया जाए। असुविधा की जानकारी अफसरों को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, जब मामला डीएम के संज्ञान में आया तो उनके निर्देश पर सीएमओ डॉक्टर अमिता सिंह ने दूसरे होटल का इंतजाम किया है।

पहले टीवी बंद कराया फिर रोक दी पानी की सप्लाई;
होटल से बाहर निकले कोरोना वॉरियर्स।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I