Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

मेरठ में चप्पल, चूड़ी और मुर्गा बाजार खुले थे; वीडियो बनाकर युवक ने हकीकत दिखाई,

मेरठ में चप्पल, चूड़ी और मुर्गा बाजार खुले थे; वीडियो बनाकर युवक ने हकीकत दिखाई, 

पुलिस ने गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लॉकडाउन की तस्वीर दिखाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, यहां शकूरनगर में लॉकडाउन के बीच बाजार खुला था। यहांचूड़ी, चप्पल से लेकर चिकिन औरअन्य जरूरी सामान बेचा जा रहा था।

खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। वीडियो के जरिए दिखाने की कोशिश की गई थी कि जब पूरा देशलॉकडाउन है तो शकूरनगर में किस तरह बाजार खुले हैं।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई

शनिवार रात जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रविवार को शकूरनगर को सील कर दिया। गलियों को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत दी गई। पुलिस के साथ अद्धसैनिक बलने भीमार्च किया। सख्ती के चलते रविवार को बाजार बंद रहा। जबकि, वीडियो बनाने वाले कासिफ नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी युवक समेत चार पर केस दर्ज

मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि वीडियो बनाने वाले का नाम कासिफ है। वह शकूरनगर में अल शिफा टावर में जिम चलाता है। वह टीवी सीरियल की तलाश में मुम्बई भी जाता रहता है। करीब 8 दिन पहले ही वापस मेरठ आया है।


एसएसपी के अनुसार, 6 दिन पहले कासिफ के भाई फैसल ने मोबाइल की दुकान खोली थी। लॉकडाउन के उल्लंघन में उस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। ब्रह्मपुरी सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कासिफ समेत 4 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केसदर्ज किया गया है।
मेरठ में चप्पल, चूड़ी और मुर्गा बाजार खुले थे; वीडियो बनाकर युवक ने हकीकत दिखाई,
मेरठ के शूकरनगर में सजी चप्पल की दुकान को दिखाता युवक।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I