सुपारी कोरोबारी में कोरोना पॉजिटिव, पितरकुंडा बना हॉटस्पॉट,
अब यहां संक्रमितों की संख्या 15 पहुंची
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में शनिवार रात पितरकुंडा निवासी 75 वर्षीय सुपारी कोरोबारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने इस इलाके को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। ये जिले का छठा हॉटस्पॉट है। अबतक यहां 15 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें से इलाज के बाद पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
सिगरा थाना क्षेत्र के पितरकुंडा निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति शुगर के मरीज हैं। उनका बीते 25 सालों से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल से चल रहा है। मार्च के दूसरे सप्ताह में दिल्ली इलाज कराने गए थे। कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। फीवर भी था। उनका सीटी स्कैन भी कराया गया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। 17 को उन्हें बीएचयू में भर्ती किया गया। 18 अप्रैल की रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
उधर, जिला प्रशासन ने उस निजी अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और डाइग्नोस्टिक सेंटर के कर्मियों की भी जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके ट्रैवेल हिस्ट्री को खंगालने में जुटी हैं। पूरे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment