भाजपा महानगर अध्यक्ष के सहायक के पिता की मौत;
संक्रमितों की संख्या 86 पहुंची
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरुवार देर रात एक और 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। मृतक भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के सहायक (पीएसओ) के पिता थे।मेरठ में कोरोनावायरस से ये चौथी मौत है। संक्रमण के चलते उन्हें मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
उनके बाद जांच में उनके दोनों बेटे भी पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक भाजपा महानगर अध्यक्ष का सहयोगी है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है।
दस साल से शुगर व ब्लड प्रेशर कारोगी था मृतक
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि, मृतक की हिस्ट्री खंगाली गई थी तो पता चला कि, वे दस साल से शुगर व ब्लड प्रेशर के रोगी थे। ऐसे रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। 21 अप्रैल को भर्ती होने के बाद से ही उनकी हेल्थ बिगड़ने लगी थी। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा गिरती जा रही थी। गुरुवार शाम उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन वे मल्टीऑर्गन फेल्योर में चले गए। कई अंगों के काम न करने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।डॉक्टर विश्वास ने बताया कि, गुरुवार को 280 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें एक में पॉजिटिव मिला है। चार सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित व्यक्ति को सुभारती से पांचली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया। उधर, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों समेत 140 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
प्रदेश में 1555 रोगी, 25 की गई जान
बीते 24 घंटे के भीतर उप्र में 98 नए केस सामने आए और तीन की मौत भी हुई है। इनमें मेरठ, कानपुर व नोएडा के 1-1 संक्रमित शामिल हैं। राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है।वहीं, यूपी में अब तक 1555 संक्रमित मिल चुके हैं। इस बीच योगी सरकार ने आमजनों को सहूलियत देने के लिए आईसीएमएआर से तय निजी लैब से टेस्ट करवाने का शुल्क तय किया है। यदि केस निगेटिव आए तो लैब अब सिर्फ 1500 रुपए ही वसूल पाएंगे।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment