Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

13 मदरसा छात्र व अनवरगंज थाने का हेड कांस्टेबल संक्रमित;

13 मदरसा छात्र व अनवरगंज थाने का हेड कांस्टेबल संक्रमित; 

2 दरोगा व 12 सिपाही क्वारैंटाइन

बीते 24 घंटे में केजीएमयू और जीएसवीएम से आई रिपोर्ट में 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अनवरगंज थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल व कुली बाजार के एक मदरसे के 13 छात्र भी शामिल हैं।

हेड कांस्टेबल के संक्रमित मिलने के बाद थाने को सील कर दिया गया है। जबकि, दो दरोगा व 12 सिपाहियों को क्वारैंटाइन किया गया है।

अब यहां संक्रमितों की संख्या 107 पहुंच गई है। इनमें तीन की मौत हो चुकी है। सात को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, हैलट अस्पताल के बाल रोग विभाग में 18 माह की बच्ची की मौत के बाद इमरजेंसी ओपीडी को बंद कर दिया गया है। बच्ची में कोरोना के लक्षण थे। जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया है।

केजीएमयू व जीएसवीएम से आई रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 136 सैंपल लखनऊ के केजीएमयू जांच के लिए भेजे थे। इसमें 8 टेस्ट पॉजिटिव आए। वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब में 178 नमूनों की रिपोर्ट दो चरणों में आई। जिसमें 16 लोग संक्रमित पाए गए।


एक दिन में 24 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। संक्रमितों को कांशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

कुली बाजार का हॉटस्पॉट बना डेंजर जोन

इस हॉटस्पॉट एरिया से 53 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। गुरूवार को देर रात आई रिपोर्ट में कुली बाजार के एक मदरसा के 13 छात्र पॉजिटिव मिले। यह सभी छात्र बिहार के हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित ब्रश कारोबारी के मृतक पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उनका एक रिश्तेदार भी संक्रमित पाया गया। वहीं, कोरोना संक्रमण से मरे रोशन नगर के प्रापर्टी डीलर के 6 रिश्तेदार संक्रमित मिले हैं।


हॉटस्पॉट में ड्यूटी करना पड़ा भारी

अनवरगंज थाने में तैनात सिपाही की ड्यूटी हॉटस्पॉट एरिया कुली बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ लगाई गई थी। 6 सिपाहियों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। जिसमें हेडकॉस्टेबल पॉजिटिव पाया गया। जानकारी पाकर डीआईजी अंनतदेव तिवारी और डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी थाने पहुंचे। थाने को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। फिलहाल थाने को कुली बाजार चौकी में शिफ्ट किया गया है। पूरे थाने को कई बार सैनिटाइज कराने के आदेश दिए गए हैं।


डीआईजी अंनत देव ने बताया- संक्रमित सिपाही के संपर्क में आने वाले दो दरोगा व 12 सिपाहियों को एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया है। मेडिकल टीम ने थाने के इंस्पेक्टर, सीओ समेत 56 पुलिस कर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। डीआईजी ने आदेश दिया है कि जिनके सैंपल लिए गए हैं वो पुलिसकर्मी 48 घंटे तक अपने घरों को नहीं जाएगें और परिवार के किसी सदस्य से नहीं मिलेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे तय किया जाएगा कि क्या करना है?

18 माहीने की कोरोना संदिग्ध बच्ची की मौत

गुरूवार को हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग की इमरजेंसी में 18 माह की बच्ची को एडमिट कराया गया था। बच्ची को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था और उसे सांस लेने में दिक्कत थी। इमरजेंसी में उस दौरान 9 बच्चे और भर्ती थे। इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों को बच्ची में कोरोना जैसे लक्षण समझ आए तो उसे शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। डाक्टरों ने बच्ची के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।


डॉक्टर, नर्स व बच्ची के परिजन क्वारैंटाइन

बालरोग विभागाध्यक्ष्य प्रोफेसर यशवंतराव ने कहा- रायपुरवा से एक बच्ची आई थी। जिसकी मौत हुई है। बच्ची के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को रिपोर्ट आएगी। फिलहाल बालरोग विभाग की इमरजेंसी को बंद कर दिया गया है और दूसरी जगह शिफ्ट की गई है। इमरजेंसी में इलाज करने वाले तीन जूनियर डाक्टर, दो स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय और स्वीपर और बच्ची के माता-पिता को क्वारैंटाइन किया गया है।

13 मदरसा छात्र व अनवरगंज थाने का हेड कांस्टेबल संक्रमित;
ये तस्वीर कानपुर के अनवरगंज थाने के समीप की है। यहां हेड कांस्टेबल के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I