Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली में निधन,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली में निधन, 

लीवर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था; 

सात दिन से इलाज चल रहा था

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का सोमवार सुबह 10:44 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

आनंद सिंह लंबे समय बीमार चल रहे थे। लीवर औरकिडनी में समस्या बढ़ने के कारण 13 मार्च को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन, मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण रविवार देर रात उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। अब शव को उनके पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) लाया जा रहा है।

रविवार को डायलिसिस हुई थी

आनंद को एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती किया गया था। गेस्ट्रो विभाग के डॉ. विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया था।

वन विभाग से रिटायर हुए थे आनंद सिंह

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर थे। साल 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से ही वे अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे। योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट है। उन्होंनेबाल्यकाल में ही अपना परिवार छोड़ दिया था और गोरक्षनाथ मंदिर के महंत औरनाथ संप्रदाय के संत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे। बाद में अवेद्यनाथ की जगह योगी आदित्यनाथ ने ली। योगी आदित्यनाथ चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड जाते थे तो उनका परिवार उनसे मिलने आता था।

भाजपाके बड़े नेता गए थे देखने

एम्स में भर्ती रहे आनंद सिंह बिष्‍ट को देखने रविवार रात भाजपाअध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे थे। शनिवाररात ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था।

नेताओं ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ को जब पिता के निधन की जानकारी मिली तो वे कोविड- 19 से संबंधित टीम 11 के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान वे कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। उनकी आंखें नम हो गईं। इसके बावजूद अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक जारी रखा। सीएम कुछ देर में यूपी सीएम हिंडन एयरबेस रवाना हो रहे हैं,

 एयरबेस से एम्स सड़क मार्ग से जांएगे। वहीं, राज्यपाल ने आनंदीबेन पटेल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली में निधन,
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट। -फाइल
Yogi Adityanath Father death | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Death Today In AIIMS Updates


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I