Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

योगी ने उद्धव से बात की; कहा- साधुओं के हत्यारों को कतई बख्शा न जाए

योगी ने उद्धव से बात की; कहा- साधुओं के हत्यारों को कतई बख्शा न जाए

महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं व उनके ड्राइवर की मॉब लिंचिंग के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।

उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीएम उद्धव ने दोषियों को नहीं बख्शने का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने साधुओं की हत्या पर शोक संवेदना प्रकट की है।

सीएम ने उद्धव से क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टि्वट कर लिखा- महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के संत स्वामी कल्पवृक्ष गिरिजी, स्वामी सुशील गिरिजी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े की हत्या की गई। इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की गई है और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यह बताया कि कुछ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं तथा शेष को चिन्हित कर सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

##

अब तक पुलिस ने 110 को किया गिरफ्तार

बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले 110 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने सूरत जा रहे थे साधु

तीनों मृतक अंतिम संस्कार में शामिल होने कांदिवली से सूरत जा रहे थे। उन्होंने एक वैन किराये में ली थी। लॉकडाउन के बीच वे 120 किमी का सफर तय कर चुके थे। गड़चिनचले के पास वन विभाग के एक संतरी ने उन्हें रोक दिया। साधुओं की निर्मम हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अखाड़ा परिषद की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

उधर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में ब्रह्मलीन संत को समाधि देने जाते साधु-संतों पर पुलिस की मौजूदगी में एक धर्म विशेष के लोगों ने हमला कर दो साधुओं की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पालघर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर अखाड़ा परिषद ने अपना विरोध जताया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेताया कि अगर सरकार ने हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सभी अखाड़े बैठक कर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करेंगे।

योगी ने उद्धव से बात की; कहा- साधुओं के हत्यारों को कतई बख्शा न जाए
सीएम योगी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्वव ठाकरे से फोन पर की बात।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I