फिरोजाबाद में कोरोना से हुई पहली मौत,
16 दिन में शहर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4 से बढ़कर 40 तक पहुंचा
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोरोना से मौलाना की पहली मौत हो गई। शहर में कुल 40 कोरोना पीड़ित हैं। मौलाना की मौत होने के बाद डीएम और एसएसपी सख्त हो गए हैं।लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स द्वारा सख्ती की जा रही है। मृतक को श्वांस संबंधी शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में उनके अंदर कोरोना की पुष्टि हुई थी।
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के शीश ग्राम के एक व्यक्ति को श्वांस संबंधी शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई। तभी से उन्हें क्वारैंटाइन कराया गया था। लगातार देखरेख के बाद भी आज उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिरोजाबाद में मौलाना के रूप में कोरोना से पहली मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातारा कोरोना पॉजीटिव वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे क्षेत्र जहां संक्रमित मिल रहे हैं। वहां लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है जिससे इस वायरस को रोका जा सके। फिरोजाबाद में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
जिले में तीन अप्रैल को पहली बार 4 जमातियों में हुई थी संक्रमण की पुष्टि
जिले में तीन अप्रैल को बिहार से आए चार तब्लीगी जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सात अप्रैल को जमातियों के संपर्क में आए दो युवक और तीन जमाती कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। आठ अप्रैल को जमाती के संपर्क में आने से एक युवक कोरोना पीड़ित हुआ था जबकि 11 अप्रैल को टूंडला के प्रतापपुर में महिला समेत चार लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे।12 अप्रैल को प्रतापपुर गांव के ही दो युवक पॉजीटिव पाए गए जबकि 13 अप्रैल को फिरोजाबाद शहर में दो युवक कोरोना संक्रमित मिले थे। 14 अप्रैल को फिरोजाबाद के दुर्गेश नगर में एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली थी। इसके अलावा 15 अप्रैल को संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले पांच लोग कोरोना संक्रमित हुए थे।
16 अप्रैल को संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। 17 अप्रैल को संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले 11 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। 18 अप्रैल को तीन लोग और कोरोना पॉजीटिव मिले थे।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment