Featured Posts

Breaking

Friday, 17 April 2020

तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने से मस्जिद के मोअज्जिन समेत चार कोरोना पॉजिटिव,

तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने से मस्जिद के मोअज्जिन समेत चार कोरोना पॉजिटिव, 

अब संक्रमितों की संख्या 27 पहुंची

लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोनावायरस के संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आए एक मस्जिद के मोअज्जिन समेत चार लोगों की रिपोर्ट गुरुवार देर शाम पॉजिटिव आई है।

अब यहां संक्रमितों की संख्या 27 पहुंच गई है। जबकि एक की जान गई है। एक इलाज के बाद ठीक होकर घर भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री तलाश रही है।

कुली बाजार हॉटस्पॉट में शामिल

कानपुर शहर का कुली बाजार इलाका हॉटस्पॉट एरिया में शामिल है। कुली बाजार की लल्लन वाली मस्जिद और हाते वाली मस्जिद से स्वास्थ्य विभाग की टीम मोअज्जिन समेत 8 लोगों को परीक्षण के लिए लेकर आई थी। सभी के सैंपल लेकर उन्हें नारायणा हास्पिटल में क्वारैंटाइन किया गया था। गुरूवार रात 8 में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यहां प्रशासन ने नौबस्ता के मछरिया की खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद और हिदायतुल्ला मदरसा का एक किलोमीटर का एरिया हॉटस्पॉट में शामिल किया है। हिदायतुल्लाह मदरसा के 09 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें छात्रों की हिस्ट्री खंगालने में जुटी हैं। छात्रों के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस की सीडीआर में पता चला है कि मदरसा छात्र बीते एक माह नौबस्ता इलाके में ही रहे हैं। कहीं बाहर नहीं गए हैं।

दो मदरसों के छात्रों के 45 सैंपल का इंतजार

वहीं, घाटमपुर एरिया के हॉटस्पॉट क्षेत्र में संचालित रहे दो मदरसों के 32 छात्रों समेत 45 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। घाटमपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ कैलाश चंद्रा ने बताया कि मदरसा इस्लामियां के 32 छात्र, पांच मौलाना, हाफिज और मदरसा जामिया सिद्दकिया में क्वरैंटाइन तीन छात्रों के सैंपल लिए गए हैं।

तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने से मस्जिद के मोअज्जिन समेत चार कोरोना पॉजिटिव,
कानपुर में कोरोनावायरस का प्रसार तेजी से फैल रहा है। लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ये नजारा कानपुर में घंटाघर चौराहे का है। यहां रोड पर भीड़ देखने को मिली।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I