मुश्किल में थी युवक की जान; मसीहा बनकर पहुंचा ट्रालीमैन,
लोगों ने किराया पूछा तो बोला- इंसानियत मुझमे भी है
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक ट्रालीमैन अपनी दरियादिली के चलते चर्चा में है।दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे पंचगंगा घाट क्षेत्र में 30 वर्षीय व्यक्ति अचानक गली की सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। मुंह से झाक निकल रहा था।
भीड़ जुटी तो एंबुलेंस का इंतजाम होने लगा। लेकिन एंबुलेंस सकरी गली में नहीं पहुंच सकती थी। तबतक जमीन पर गिरे युवक के पिता भी मौके पर आ चुके थे।
इसी बीच वह एक ट्रालीमैन प्रेम पहुंचा। गली से सड़क की दूरी डेढ़ किमी व बीएचयू 10 किमी दूर था। उसने अपनी ट्राली पर युवक को लदवाया और अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद जब लोग किराना पूछने लगे तो उसने कहा- इंसानियत मेरे अंदर भी है।
ट्रालीमैन का साथ अन्य युवाओं अमन, निक्कू, गोविंद, घूरे ने भी दिया। ये सभी सुबह से शाम तक बीएचयू में बीमार अनिल का इलाज करवाने में लगे थे।
समाजसेवी अमन ने बताया कि हम लोगों की मदद बीएचयू के पूर्व एमएस डॉ. वीएन मिश्रा ने भी की। उन्होंने तत्काल संबंधित डॉक्टर को फोन कर दिया था।

अमन ने बताया कि शाम 7 बजे हम लोगों ने प्रेम की ट्रॉली से दोनों लोगों को घर छोड़ दिया। अपने कुछ पैसों से अनिल के लिए दवा का इंतेजाम भी करा दिया। ट्रालीमैन प्रेम की दिलेरी रही कि पूरा समय भूखे वो हम लोगो के साथ रहा। सुबह अनिल के इलाज के लिए घर पर ही ड्रिप चढ़वाने की व्यवस्था कर दी गयी है। अब उसकी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों द्वारा उसके न्यूरो का इलाज चल रहा है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment