Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

खाद्यान्न वितरण ड्यूटी में लगे 2 लेखपालों को दारोगा ने पीटा,

खाद्यान्न वितरण ड्यूटी में लगे 2 लेखपालों को दारोगा ने पीटा, 

एक का फट गया सिर, 

साथियों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोना वॉरियर्स के रुप में ड्यूटी कर रहे दो लेखपालों की दरोगा ने पिटाई कर दी। यह घटना मोठ थाना क्षेत्र की है। पिटाई से एक लेखपाल बुरी तरह जख्मी और लहूलुहान हो गया।

दोनों लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण की ड्यूटी में लगाए गए थे।सीओ मोठ अभिषेक राहुल ने कहा- घटना के संबंध में दरोगा के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण कराने जाते समय लेखपाल मनमोहन नामदेव और दिव्यांशु मिश्रा को ग्राम बम्हरौली के निकट चेक पोस्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने लॉकडाउन के उलंघन में लाठी डंडों से पीट दिया।

पीड़ित लेखपाल मनमोहन नामदेव ने बताया कि चौराहे पर पुलिस ने उन्हें यह कहकर रोका कि एसएसपी और अन्य अफसर आ रहे हैं। अफसरों की गाड़ी निकल गई तो हम भी वहां से जाने लगे। इस पर चेक पोस्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने हमें डंडा फेंक कर मार दिया।

घटना के बाद एसडीएम मोठ ने सीओ मोठ को पत्र लिखकर मारपीट के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। सीओ मोठ अभिषेक राहुल ने बताया कि घटना के सम्बंध में दारोगा के खिलाफ प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्यान्न वितरण ड्यूटी में लगे 2 लेखपालों को दारोगा ने पीटा,
घायल लेखपाल ने एसडीएम को घटना की जानकारी दी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I