Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

झांसी में खेलने के दौरान बच्चों से झोपड़ी में लगी आग,

झांसी में खेलने के दौरान बच्चों से झोपड़ी में लगी आग, 

जिंदा जले भाई-बहन

उत्तर प्रदेश में झांसी के सिया गांव में खेल-खेल में बच्चों से झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर मासूम भाई और बहन की जलकर मौत हो गई है।

तहसीलदार मनोज कुमार ने परिजनों ने सरकार से हर संभव मदद दिलाने का वादा किया है।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल मिठास ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार दोपहर सिया गांव में करनपाल सिंह के बच्चे संजना (4), सिम्मी (3) और विशाल (2) घर से कुछ दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी में खेल रहे थे।

 इसी दौरान वहां रखी माचिस की तीली बच्चों ने जला दिया, जिससे झोपड़ी में आग लग गई।
इस बीच संजना (4) मचान से कूदकर अपने परिजनों को बताने चली गई, लेकिन तब तक झोपड़ी आग की लपटों से घिर गई और सिम्मी (3) व उसका दो साल का भाई विशाल आग में बुरी तरह से झुलस गया।

उन्होंने बताया कि परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। दोनों मृत बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घटना की जांच करवाई जा रही है।

झांसी में खेलने के दौरान बच्चों से झोपड़ी में लगी आग,
आग में किसान की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। राजस्व अधिकारी ने नुकसान का सर्वे किया है। पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I