Featured Posts

Breaking

Sunday, 19 April 2020

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा- देश में महामारी फैलाने की साजिश रच रहे तब्लीगी जमाती

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा- देश में महामारी फैलाने की साजिश रच रहे तब्लीगी जमाती

अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि जमाती देश के गद्दार हैं। वह कोरोना जैसी महामारी को फैलाने की साजिश रच रहे हैं।

इससे पूरे मुल्क के मुसलमानों की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को फैलने नहीं देंगे। कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। हिंदू और मुसलमान मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे।

अंसारी रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम देश के वफादार हैं। अंसारी के अनुसार जमाती घुमंतू होते हैं, जगह-जगह घूमते रहते हैं, जहां जगह मिली वहीं सो जाते हैं जहां खाना मिला वहां खा लेते हैं लेकिन मौजूदा समय में यही जमाती कोरोना फैलाने का कारण बन रहे हैं। यह बीमारी खासतौर पर जमातियों में पाई जा रही है।

सरकार की ओर से इन्हें जांच और इलाज के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन यह छिप रहे हैं। क्या डर है उनको, सरकार सुविधा दे रही है जांच कराना चाहती है इलाज कराना चाहती है लेकिन यह बीमारी को फैलाने की मंशा पाले हुए हैं। अंसारी ने कहा कि जो सच्चा मुसलमान है वह कोरोना से लड़ना चाहता है। ऐसे जमातीयों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, यह जहां मिले इन्हें सजा दी जाए।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा- देश में महामारी फैलाने की साजिश रच रहे तब्लीगी जमाती
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे अयोध्या के इकबाल अंसारी ने कहा है कि तब्लीगियों की साजिश है किदेश में कोरोना के जरिए महामारी फैलायी जाए। ऐसे लोगों के साथ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ये लोग मानवता के दुश्मन हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I