लाकडाउन के बीच मुर्गा खरीदने बाहर निकले 2 युवकों को गांव वालों ने मुर्गा बनाकर पीटा,
आरोपियों के खिलाफ एपआईआर दर्ज
यूपी के मेरठ जिले के थाना खरखौदा में गांव प्रधान और तीनलोगों ने मिलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दो युवकों को मुर्गा बनाया और उनकी पिटाई की।सोशल मीडिया पर घटना का विडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की साथ ही प्रधान को अरेस्ट भी किया।
युवकों के दलित होने की बात भी सामने आई। पिटाई के शिकार दोनों युवकों के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार यह घटना थाना खरखौदा के ग्राम कैली की है। शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने सीएम ऑफिस, डीजीपी को वीडियो ट्वीट कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पिटाई का शिकार धीरखेड़ा ग्राम पंचायत के मजरा नयागांव निवासी अंकित जाटव और टीटू हैं। दोनों गुरुवार को मुर्गा खरीदने के लिए बाइक से जोगीपुरा गांव जा रहे थे।
कैली गांव में युवकों ने दोनों को रोककर बताया कि लॉकडाउन के कारण गांव में बाहर के लोगों की ऐंट्री पर रोक है इसलिए भविष्य में गांव में आने की कोशिश न करें। लेकिन कुछ देर बाद अंकित और टीटू एक थैले में तीन मुर्गे लेकर कैली गांव से ही लौटने लगे।
चारों आरोपियों पर एफआईआर
कैली में ग्रामीणों ने दोनों को रोक लिया। दोनों को मुर्गा बनाया गया। तीनों जिंदा मुर्गे उनसे सामने रखे और पिटाई की गई। मारपीट करने वालों ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया में वायरल की।पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक इस मामले में कैली गांव के प्रधान अमित उर्फ मोनू त्यागी, सोनू, शानू और विजय के खिलाफ मारपीट, एससी एसटी अधिनियम और आईटी एक्ट की एफआईआर दर्ज कर ली।
प्रधान मोनू त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। पिटाई के शिकार दोनों युवकों के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन की एफआईआर लिखी गई है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment