Featured Posts

Breaking

Friday, 17 April 2020

झांसी में जनसुविधा केंद्रों से हटा लॉकडाउन,

झांसी में जनसुविधा केंद्रों से हटा लॉकडाउन, 

गेहूं किसानों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण

कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन के बीच झांसी में जिला प्रशासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भटक रहे किसानों के लिए जनसुविधा केंद्रों के ताले खुलवाने का निर्णय लिया गया है।

यहां गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण होगा और टोकन दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। हालांकि, शर्त है कि जनसुविधा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

अव्यवस्था फैली तो धारा 188 के तहत होगी कार्रवाई

डीएम आंद्रा वामसी ने कहा- जिले में जन सुविधा केंद्रों को लॉकडाउन से मुक्त कर दिया गया है। किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर भीड़ न लगाएं और सीएससी में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लें।

 साथ में यह भी सुनिश्चित कर लें कि जब वे रजिस्ट्रेशन के लिए जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। यदि वहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाई गई तो धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी और केंद्र भी बंद करा दिया जाएगा।

जिला प्रशासन के मुताबिक, जन सुविधा केंद्र किसानों के गेहूं रजिस्ट्रेशन के लिए खोला गया है। सीएससी पर कार्मिक और कृषकों के बीच एक मीटर की दूरी सुनिश्चित कराई जाए तथा चूना घेरा बनाकर स्थान निश्चित किया जाए। यदि कृषक के बैठने की सुविधा है तो वह भी निश्चित दूरी पर बैठना सुनिश्चित हो।

जन सुविधा केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। यदि मास्क नहीं है तो गमछा या तौलिया से मुंह बांधकर रखा जाए। गेहूं खरीद समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि किसान अपने मोबाइल से पंजीकरण करना चाहता है तो खाद एवं रसद विभाग की वेबसाइट से पंजीकरण कर सकते हैं।


छात्र ने बनाया ब्लूटूथ मास्क, गुणकारी भी

वैश्विक महामारी करोना संक्रमण को देखते हुए सरकारों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. मार्केट में हर रेंज के मास्क उपलब्ध है. जिनकी कीमत 10 रुपए से लेकर 300 रुपए तक है। लेकिन कहते हैं टैलेंट गांव में भी बसता है। ऐसा ही एक कारनामा चिरगांव थाना क्षेत्र के अमरा गांव के रहने वाले अनुज ने कर दिखाया।

उन्हीने ब्लू टूथ वाला मास्क बनाया है। इस मास्क में तीन तीन ऑटोमेटिक बटन लगाए हैं। एक बटन से फोन स्वीकार किया जा सकता है। साथ में लोग अपने पसंदीदा गाने भी सुन सकते हैं।इस मास्क की कीमत महज 70 रुपए है। वहीं, बिना ब्लू टूड वाला मास्क की कीमत सिर्फ 17 रुपए है।


मास्क।

अनुज का कहना है कि तीन परत वाले इस मास्क में रुई के साथ-साथ कपूर, तुलसी का मिश्रण भी है, ताकि हमेशा शुद्ध और साफ ऑक्सीजन मिल सके। उसका बनाया हुआ मास्क 1.4 माइक्रॉन पार्टिकल्स तक को रोक सकता है। यह बाजार में मिलने मास्कों से बहुत सस्ता है।


मास्क बनाने वाला छात्र अनुज।
झांसी में जनसुविधा केंद्रों से हटा लॉकडाउन,
जिला प्रशासन ने किसानों को सहूलियत देने के लिए अफसरों के साथ योजना तैयार की है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I