Featured Posts

Breaking

Saturday, 4 April 2020

तब्लीगी जमातियों की फरमाइशें और रवैया सरकार के लिए चुनौती,

तब्लीगी जमातियों की फरमाइशें और रवैया सरकार के लिए चुनौती, 

कहीं अस्पताल के स्टॉफ से कर रहे अभद्रता तो कहीं खाने में मांग रहे अंडा-बिरयानी

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने के बाद बड़ी संख्या में जमाती उप्र के कई जिलों में पहुंचे हैं। सरकार की सख्ती और छापेमारी की वजह से ये लोग पकड़कर क्वारैंटाइन कराए जा रहे हैं। लेकिन इन जमातियों के व्यवहार से अस्पताल के मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मी परेशान हैं।

आरोप है कि अस्पताल में वो स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं तो कहीं पर उबला हुआ खाना खाने से मना करने के बाद अंडे और बिरयानी की डिमांड कर रहे हैं। तब्लीगी जमात के सदस्यों के बदसलूकी के रवैये में कमी आने के बजाय इजाफा होना सरकार के लिये बड़ी चुनौती बन गया है।

गाजियाबाद के बाद कानपुर,लखनऊ और बस्ती समेत कुछ अन्य जिलों में क्वारंटीन अथवा आइसोलेशन वार्ड में रखे गये कोरोना संदिग्धों और मरीजों द्वारा मेडिकल स्टाफ के साथ बदतमीजी किये जाने की घटनाये प्रकाश में आयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही जमात के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने और मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों के साथ र्दुव्यवहार करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में तहत मुकदमा दर्ज किये जाने के आदेश दे चुके हैं।

हैलट अस्पताल में क्वारैंटाइन किए गए जमातियों ने बदसलूकी की

कानपुर में लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल में क्वारंटीन तब्लीगी जमात के लोगों ने चिकित्सकों के साथ बदसलूकी की। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज (जीएसवीएम) के अधीन इस अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के साथ हुये र्दुव्यवहार की पुष्टि करते हुये प्राचार्य आरती लाल चंदानी ने कहा “ तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर आये 22 लोगों को यहां क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां उन लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी की।

इस बीच लखनऊ की एक मस्जिद में छिपे सहारनपुर के मूल निवासी तब्लीगी जमात के 12 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती सभी कोरोना मरीजों ने यहां हंगामा किया और कर्मचारियों पर अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया “ ये लोग मेडिकल स्टाफ को गालियां दे रहे हैं और मांसाहारी भोजन की मांग कर रहे हैं। यहां भर्ती जमात के लोगों ने अपने वार्ड के दरवाजे बंद कर लिये है। ये आपस में गले मिल रहे है और एक दूसरे की जूठी बोतलों से पानी पी रहे हैं। ”

उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद अस्पताल में हालात काबू में हुये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बिजनौर में अंडे और बिरयानी की मांग की

दिल्ली कीतबलीगी जमातके कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद आइसोलेशन वॉर्ड में रखे गए 13 लोगों ने शुक्रवार को बिजनौर में जमकर हंगामा किया। ये सभी लोग बिजनौर के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड में रखे गए थे और शुक्रवार को इन्होंने अधिकारियों से अंडे और बिरयानी की मांग की थी।

सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि जिला अस्पताल के पृथक वास में रखे गए आठ इंडोनेशियाई और पांच भारतीय तबलीगी जमात सदस्यों ने सफाईकर्मी से बदतमीजी की और अंडा करी एवं बिरयानी की मांग की। उन्होंने बताया कि इन लोगों की फरमाइश जब पूरी नहीं की गई तो उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में विवाद की स्थिति बनी रही।

वहीं, मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली और शिया धर्मगुरू मौलाना सैफ रिजवी ने तब्लीगी जमात के लोगों से अपना व्यवहार सुधारने और स्वास्थ्य की खातिर आदेशों को मानने की अपील की है।

मौलाना खालिद रशीद ने शनिवार को बयान जारी कर कहा “ आपके व्यवहार से मुस्लिम समुदाय का नाम खराब हो रहा है और समाज में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। ”वहीं मौलाना रिजवी ने भी देश से कोरोना के खात्मे के लिये जमात के सदस्यों से अनुशासन में रहने और नियमों का पालन करने की नसीहत दी है।

तब्लीगी जमातियों की फरमाइशें और रवैया सरकार के लिए चुनौती,
Yogi Adityanath Govt Latest Action On Coronavirus Tablighi Jamaat Members Over Behavior With Uttar Pradesh Hospital Staff


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I