Featured Posts

Breaking

Sunday, 19 April 2020

अब तक 974 संक्रमित, इनमें 104 ठीक हुए; 24 घंटे में 125 नए केस भी मिले,

अब तक 974 संक्रमित, इनमें 104 ठीक हुए; 24 घंटे में 125 नए केस भी मिले, 

कानपुर में तब्लीगियों के लिए अस्थाई जेल बनी

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटेमेंयूपी में 125 नए मामले सामने आए और 26 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

प्रदेश में कुल974 संक्रमित हुए हैं।इनमें अभी 870 एक्टिव केस हैं। कुल 104 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गएहैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गईहै।

इस बीच कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थाईजेल बनाईहै। इसमें उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं।

मेरठ: जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति शुक्रवार दोपहर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले वह एक प्राइवेट हॉस्पटिल में इलाज करा रहा था।कोरोना संक्रमित होने का पता मौत के बाद ब्लड रिपोर्ट से पता चली। मेरठ में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है।

झांसी :कोरोनावायरस का सबसे अधिक असर होटल, टूर एंड ट्रेवल, विमानन, खानपान, निर्माण और मनोरंजन क्षेत्र पर पड़ रहा है।यही कारण है कि अब इसका असर एक चैन के रूप में दिखने लगा है।लॉकडाउन की वजह से आवाजाही बंद हो गई जिसके चलते आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जो हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे,अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।बच्चे भोजन की तलाश में हर रोज 21 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।


आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जो हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे। अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।
आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे।अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं।

नोएडा: कोविड-19 का संक्रमण शहर में बढ़ रहा है। शनिवार को तीन नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें एक मामलानोएडा के सेक्टर-15 ए औरदो मामले ग्रेटर नोएडा के एच्छर गांव के हैं। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। प्रशासन ने दोनों ही स्थानों को सील कर दिया है।वहीं, रविवार दोपहर तक 107 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

कानपुर:तब्लीगी जमातियों के लिए प्रशासन ने अस्थाई जेल बनवाई है। जेल अधीक्षक, एसपी वेस्ट और एसपी ट्रैफिक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। इस जेल में निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहने वाले जमातियों को रखा जाएगा।

इसके साथ ही ठीक होने वाले संक्रमित जमातियों औरजमातियों को छिपाने वालों को रखा जाएगा। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि जो जमाती छिपकर रहे हैं और लोग उनकी जानकारी नहीं दे रहे हैं, ऐसे लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी।


चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी

संभल: जिले की पुलिस ने लॉकडाउन के बीच एक फैक्ट्री में काम कर रहे 45 मजदूरों को हिरासत में लियाहै। ये लोग जिले के चंदौसी में काम कर रहे थे।पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई थी। दोनों फैक्ट्रियों के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

अब तक 974 संक्रमित, इनमें 104 ठीक हुए; 24 घंटे में 125 नए केस भी मिले,
कानपुर में पुलिस की तरफ से तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के लिए अस्थायी जेल बनाया गया है। दिल्ली मरकज से जुड़े तब्लीगियों को यहीं रखा जाएगा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I