क्रिकेट आयोजित कराने के आरोप में बाराबंकी के भाजपा नेता समेत 29 पर एफआईआर
कोरोनावायरस को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लोग घरों में कैद हैं। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।ताजा मामला बाराबंकी जिले का है। यहां लॉकडाउन के बीच टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में क्रिकेट खेलने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता समेत 9 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दरोगा जवाहर पाल की तहरीर पर हुई है।
दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर बाराबंकी जिले में धारा 144 लागू है। लेकिन टिकैत नगर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में दर्जनों की संख्या में लोग क्रिकेट खेल रहे थे। ग्रामीणों ने क्रिकेट मैच खेल रहे लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद टिकैतनगर थाना के दरोगा जवाहर पाल हमराही सिपाहियों के साथ पानापुर गांव पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। मामला सही पाए जाने पर वीडियो दिखाकर उसमें शामिल लोगों की पहचान कराई गई। इसके बाद भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह समेत 9 नामजद व 20 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
बाराबंकी यूपी के 11 कोरोना मुक्त जिलों में शामिल है। यहां अब वर्तमान में कोई एक्टिव कोरोना का मामला नहीं है। इसी के चलते इसे कोरोना मुक्त जनपद घोषित किया गया है। हालांकि, जिला अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि
लोग उन सभी सलाह का पालन करें। जिससे कोरोनावायरस के प्रसार को रोका जा सके। शहर की पुलिस ने सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दी है और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को केवल सड़क पर आने दिया जा रहा है
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment