Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

नेपाल से पैदल रामपुर पहुंचे 16 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा;

नेपाल से पैदल रामपुर पहुंचे 16 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा; 

दो अवैध अस्पताल सीज

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गुरुवार को नेपाल से पहुंचे 16 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने सभी को क्वारैंटाइन कराया है। जहां सभी का मेडिकल चेकअप होगा।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने तहसील स्वार के नरपतनगर में फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिंग होम व बिजारखता में एचबीएल हेल्थकेयर को सील कर दिया गया है।

ये दोनों केंद्र बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।

मेडिकल टीम करेगी चेकअप

दरअसल, रामपुर में शहजादनगर पुलिस लॉकडाउन में गुरुवार को जीरो पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पैदल आ रहे 16 लोगों को हाईवे पर पकड़ लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। इसकी सूचना मेडिकल टीम को दी गई।

 जिसके बाद सभी को क्वारैंटाइन किया गया है। शहजादनगर प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि यह लोग अजीमनगर, भोट और मिलक खानम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसमें 7 पुरुष और 9 महिलाएं हैं।

जंगल रास्ते पैदल पहुंचे रामपुर

सभी नेपाल के बर्दिया जिले के जमनीपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। वहीं, पैदल आ रहे लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते काम बंद हो गया था। जब भट्टा मालिक से पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया।

 जिसके बाद राशन की व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी। मगर दो दिन तक राशन न मिलने पर 19 अप्रैल को जंगल के रास्ते पैदल घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में कई जगह वाहनों का सहारा लेते हुए शहजादनगर जीरो पॉइंट पहुंचे थे।


नर्सिंग होम पर चेकिंग करते एसडीएम।


नर्सिंग होम संचालक पर एफआईआर

उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नरपत नगर स्थित नर्सिंग होम पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जहां मानकों को दरकिनार कर नर्सिंग होम का संचालन किया जाना पाया गया। इस दौरान नर्सिंग होम में बैठे मरीजो में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था।

नोडल अधिकारी देवेश कुमार चौधरी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर अस्पताल को सील करते हुए नर्सिंग होम संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, बिजारखता में एचबीएल हेल्थकेयर को सील किया गया है।

नेपाल से पैदल रामपुर पहुंचे 16 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा;
नेपाल से आए मजदूरों को पुलिस ने क्वारैंटाइन कराया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I