बेवजह घर निकले लोग तो पुलिस ने किसी को तपती सड़क पर लुढ़काया तो किसी ने एक-दूसरे का कान पकड़ लगाई उठक-बैठक
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गुरुवार को लॉकडाउन के बीच घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों को पुलिस ने पकड़कर अनोखी सजा दी। पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को कड़ी धूप में रोड पर लुढ़कने का फरमान सुनाया।साथ ही एक-दूसरे के कान पकड़कर उठक बैठक कराई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
गुरुवार को कोविड-19 लैब से आई रिपार्ट में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शहर में संक्रमितो की संख्या 94 पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात है कि, इनमें सात लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।
जबकि, 2 संक्रमितों की मौत भी हुई है। शहर के 20 एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुके हैं। कोरोना का संक्रमण अब घनी अबादी वालों इलाकों में पैर पसार रहा है। इसके बावजूद लॉकडाउन तोड़कर लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं।
गुरूवार को पनकी पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को तपती धूप में सड़क पर लेटाकर लुढ़ककर चलने की सजा दी। पुलिस ने बुजुर्गो और अधेड़ उम्र वालों के साथ तो कुछ रहम दिखाया। लेकिन बेवजह बाहर निकने वालों युवाओं को सड़क पर जमकर लुढ़काया। तपती धूप में सड़क भट्टी का काम कर रही थी।
इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने एक दूसरे के कान पकड़कर उठक बैठक कराई तो कहीं पर राहगीरों हाथ उपर कर खड़े रहने की सजा दी गई। बाइक पर सवार डबल सवारी घूम रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment