Featured Posts

Breaking

Saturday, 4 April 2020

बांदा में 26 मेडिकल स्टाफ की सेवाएं समाप्त किए जाने पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा

बांदा में 26 मेडिकल स्टाफ की सेवाएं समाप्त किए जाने पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा 

बांदा मेडिकल कॉलेज के 26 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त किए जाने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार ने अन्याय नहीं करने की अपील की है।

प्रियंका ने शनिवार को एक वीडियो ट्वीट कर कहा- इस संकट के समय में वे जीवनदाता और योद्धा की तरह मैदान में हैं। हमें आगे बढ़कर उनका सहयोग करना चाहिए।

ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का है। मेडिकल कॉलेज में यह 26 आउटसोर्सिंग कर्मचारी धरने पर बैठे थे। सेवा प्रदाता कंपनी के निदेशक ने सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को तानाशाही पूर्ण बताया है।

प्रियंका गांधी का ट्वीट-

बांदा में मेडिकल कॉलेज के 26 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त

मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं। इनका कहना है कि चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा वेतन में कटौती भी की जा रही है। यह भी आरोप है कि नियमित कर्मचारियों की जगह ज्यादातर आउटसोर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी ही कोरोना वार्ड में लगाई जा रही है।

 बचाव के साधन पूरे नहीं हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। कॉलेज प्राचार्य ने हड़ताल के संबंध में सेवा प्रदाता कंपनी के निदेशक अज्ञात गुप्ता को नोटिस जारी किया था। इस पर निदेशक ने हड़ताल कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। हालांकि कर्मचारी शुक्रवार को भी धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों का कहना था कि यह कार्रवाई सरासर गलत है। जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

शुक्रवार को बांदा में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 47 जमातियों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी, इनमें एक बांदा का भी है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि युवक कहां-कहां गया और कितने लोगों से मिला। गूलरनाका-मरदननाका निवासी 40 वर्षीय साजिद 6 मार्च को दिल्ली गया था।

10 मार्च तक वहां रुकने के बाद वह 11 मार्च को ट्रेन से बांदा पहुंचा। यूपी में 210 संक्रमित हो गए हैं। इनमें 18 जिलों के 94 मरीज निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीगी जमाती है। सबसे ज्यादा संक्रमित जमाती आगरा में मिले हैं।

बांदा में 26 मेडिकल स्टाफ की सेवाएं समाप्त किए जाने पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर ट्वीट किया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I