Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी अगस्त तक फैसला करेगा,

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी अगस्त तक फैसला करेगा, 

स्थिति नहीं सुधरी तो एक साल टलने की भी आशंका

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी कोरोनावायरस जैसी महामारी के कारण जून तक के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट्स को रद्द या फिर टाल दिया गया है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है।

यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन महामारी की स्थिति में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) इस पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता।

आईसीसी अगस्त तक किसी नतीजे पर पहुंच सकता है। सूत्रों की मानें तो स्थिति नहीं सुधरने की स्थिति में वर्ल्ड कप को एक साल के लिए टाला भी जा सकता है। मौजूदा समय को देखते हुए इसकी आशंका ज्यादा नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की अहम सीरीज होनी है। जबकि टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड कप के बाद भारत मेजबान टीम से 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज भी खेलेगा।

आईसीसी के फैसले से पहले कोई अनुमान न लगाएं’

एक अंग्रेजी अखबार ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘‘आईसीसी अगस्त के आखिर में ही वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला करेगा। मौजूदा समय में कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी के लिए लोगों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है।


हालांकि, कुछ समय में हालात बेहतर होते हैं, तो क्या कुछ होगा? क्या हो सकता है यदि आईसीसी खुद से फैसला लेकर टी-20 वर्ल्ड कप को मई तक टाल दे। इन पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ही समय में स्थितियां काफी खराब हुई हैं और आईसीसी के लिए वर्ल्ड कप को लेकर कोई फैसला करना काफी कठिन साबित हो रहा है। फिलहाल, हमें आईसीसी के फैसले से पहले कोई अनुमान नहीं लगाना चाहिए।’’

खाली स्टेडियम में भी हो सकता है वर्ल्ड कप

सूत्र के मुताबिक, ‘‘सबकुछ एक प्लानिंग के तहत ही किया जाएगा। सभी की कोशिश रहेगी कि वर्ल्ड कप अपने तय समय पर ही सफलतापूर्वक हो जाए। इसलिए आईसीसी की स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सभी तैयारियां कर ली हैं। परिस्थिति ठीक रही तो सबकुछ अच्छा होगा।


’’ आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस अनिश्चितता के समय में हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ियों, सभी कोच, अधिकारियों, फैन्स और पूरे क्रिकेट समुदाय की सुरक्षा करना है। वर्ल्ड कप को लेकर जो भी हमारी तैयारियां की जा रही हैं, उनमें सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।’’ यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वर्ल्ड कप बगैर दर्शकों के हो सकता है।

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी अगस्त तक फैसला करेगा,
पिछली बार वेस्टइंडीज ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। विंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था।

https://ift.tt/3boCzdg

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I