Featured Posts

Breaking

Saturday, 4 April 2020

2 इलाकों के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई,

2 इलाकों के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 

मुहल्ले सील किए गए

 कोरोनावायरस का असर नोएडा में तेजी से फैलता जा रहा है। यहां पांच और नए लोगों में कोरोना का संक्रमण पाए जोन के बाद संक्रमित मरीजों कीा संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

यहां के जे.जे. कॉलोनी नंगला सेक्टर 5 नोएडा में चार व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जबकिएक व्यक्ति ग्राम वाजिदपुर सेक्टर 135 नोएडा सदर तहसील के अंतर्गत कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है।

उप जिला मजिस्ट्रेट दादरी राजीव राय एवं उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रसून द्विवेदी ने दोनों स्थानों को5 अप्रैल की शाम 10 बजे तक अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है ताकि दोनों स्थानों पर होम क्वॉरेंटाइन एवं सैनिटाइजेशन का कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को यहां पर अपने-अपने स्तर पर तत्काल कार्रवाइकरने के निर्देश दिए हैं।

2 इलाकों के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई,
नोएडा में संक्रमित मरीजों की संख्या यूपी में सर्वाधिक है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I