अब तक 1993 संक्रमित, इनमें 1089 तब्लीगी जमाती:
कोरोनामुक्त 4 जिलों में भी नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश में 1993 कोरोना पेशेंट्स में पूरे प्रदेश में सिर्फ आज कोरोना के 115 नए केस पॉजिटिव मिले हैं।जिसमें 1565 एक्टिव केस हैं। लखनऊ के मंगलवार सुबह 6 और सीतापुर में एक मरीज में पॉसिटिव पाया गया हैं। हाल ही में कोरोना मुक्त हुए 4 जनपदों में पुनः कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं।
प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। वहीं केजीएमयू के सीसीएम विभाग में जिन दो रोगियों की मृत्यु हो गयी थी, उन दोनों में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। दोनों की कोविड जाँच निगेटिव पाया गया है।
अब तक यूपी में बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व श्रावस्ती में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 5, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 12मौतें हुईं हैं।
399 कोरोना पेशेंट डिस्चार्ज: आगरा से 52, लखनऊ से 37, गाजियाबाद से 31, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 71, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मुरादाबाद से 3, वाराणसी से 8, शामली से 18, जौनपुर से 4, बागपत से 11, मेरठ से 46, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 9, बस्ती से 13, हापुड़ से 4, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 10, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, मिर्जापुर से 1, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, बिजनौर से 1, सीतापुर से 12, प्रयागराज से 1, बदायूं से 1, रामपुर से 5, मुजफ्फरनगर से 3, अमरोहा से 5 व कन्नौज से 1 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।
- ये जनपद हैं कोरोनामुक्त: अभी तक 11 जनपद कोरोना मुक्त हो चुके थे लेकिन 4 कोरोना मुक्त जनपदों में नए मामले पाए जाने के बाद अब 11 में सिर्फ 7 जनपद कोरोना मुक्त हैं, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाँथरस, हरदोई, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 90,804 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 1,18,293 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,725 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।
- पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण: अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 384, लखनऊ में 204, गाजियाबाद में 58, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 133, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 197, पीलीभीत में 3, मुरादाबाद में 104, वाराणसी में 37, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 92, बरेली में 7, बुलन्दशहर में 50, बस्ती में 23, हापुड़ में 26, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 100, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 7, सहारनपुर में 181, शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1 की मोत हुई है।
- इसके अलावाकौशाम्बी में 2, बिजनौर में 30, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 10 व बदायूँ में 16, रामपुर में 21, मुजफ्फरनगर में 18, अमरोहा में 25, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 13, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 23, श्रावस्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1, जालौन में 2, झाँसी में 1 व गोरखपुर में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment