Featured Posts

Breaking

Monday, 6 April 2020

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 16 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी;

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 16 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी; 

अभी 14 दिन होम क्वारैंटाइन रहना होगा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कोरोनावायरस (कोविड-19) को मात दे दी है। वे देश ही पहलीसेलिब्रिटी थीं, जिनमें कोरोना का संक्रमण पाया गया था। छठा टेस्ट निगेटिव आने के बाद रविवार रात उन्हें संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआईएमएस)से डिस्चार्ज कर दिया गया।

लेकिन अभी 14 दिन उन्हें घर में क्वारैंटाइन रहना होगा। संक्रमण की पुष्टि के बाद 20 मार्च को उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया था।बीते 31 मार्च से उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा था।

कनिका पर दर्ज है मुकदमा

दुनिया के लिए कहर बने कोरोनावायरस को कनिका ने भले ही मात दी है, लेकिन अभी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।कनिकाके खिलाफ लखनऊके सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर निर्देशों का पालन न करने औरलापरवाही बरतने के आरोप मेंतीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

देश की नामचीन हस्तियों को क्वारैंटाइन में रहना पड़ा

कनिका कपूर मेंकोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे देश में हायतौबा मची थी। कनिका को 20 मार्च को एसजीपीआई में भर्ती किया गया था। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। उसके बाद वे लखनऊ के महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रुकीं।

जहां 700 परिवार रहते हैं। कनिका ताज होटल में रखी गई पार्टी में शामिल हुईं। 15 मार्च को यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इस पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप समेत कई लोग मौजूद थे।

इनमें से 45 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए 50 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए थे।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 16 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी;
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पर रोग को छिपाने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I