Featured Posts

Breaking

Sunday, 5 April 2020

14 जिलों में 67 नए केस: झांसी में तब्लीगी जमातियों ने मेडिकल स्टाफ से अभद्रता की;

14 जिलों में 67 नए केस: झांसी में तब्लीगी जमातियों ने मेडिकल स्टाफ से अभद्रता की; 

दारुल उलूम देवबंद की अपील- जमाती कोरोना जांच कराएं

उत्तर प्रदेश में कोरानावायरस का संक्रमण तेजी से फैलरहा है। शनिवार देर शाम तक यूपी में 67 नए कोरोना पॉजिटिवमिले।इस बीच झांसी में क्वारैंटाइन में रखे गए तब्लीगी जमात के लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता की, जिसके बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

आरोप है कि मेडिकल स्टाफ को देखते ही जमाती तेजी से खांसने लगते थे।वहीं, सीए योगी ने भी सभी दलों के विधायकों से लॉकडाउन में सहयोग करने की अपील की है।दारूल उलूम देवबंद ने निजामुद्दीन से लौटे जमातियों सेकोरोना जांच कराने की अपील की। एक संदेश में कहा गया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग दें।

शनिवार को यह 67 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

प्रदेश मेंअब तक 249 संक्रमित हो गएहैं। जो नए मरीज मिले हैं उनमें आगरा में 25, मेरठ 7, गाजियाबाद 4, नोएडा 8, गाजीपुर 2, महाराजगंज 6, हाथरस 4, हापुड़ 2,औरैया 3, प्रतापगढ़ में एक, मिर्जापुर 2, बांदा में एक, आजमगढ़ में एक, बाराबंकी का एक लोग शामिल हैं।

अब तक मिले कुल 249 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नोएडा 58, आगरा 44, मेरठ 32, लखनऊ 10, गाजियाबाद 14, सहारनपुर 13, कानपुर 7, महाराजगंज,बरेली औरशामली 6-6, वाराणसी, बस्ती 5-5, फिरोजाबाद, हाथरस 4-4, जौनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, औरैया 3-3,मीरजापुर,पीलीभीत, बागपत 2-2, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बांदा, शाहजहांपुर, बाराबंकी एक-एक का संक्रमितशामिल है।

वाराणसी:गंगा में प्रदूषण 40 से 50 फीसदी घटने का दावा


वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान घाटों पर पसरा सन्नाटा
वाराणसी में लॉकडाउन के दौरान घाटों पर पसरा सन्नाटा

वाराणसी में लॉकडाउन की वजह से गंगा में फैलने वाले प्रदूषण में कमी आईहै। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आईआईटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. पीके मिश्रा का कहना है कि लाॅकडाउन की वजह से सारे उद्योग बंद हैं।उद्योगों की वजह से गंगा में फैलने वाले प्रदूषण में 40 से 50 फीसदी की कमी आईहै।

लखनऊ: सीएम ने सभी दलों के विधायकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बात की


सीएम ने सभी दलों के विधायकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों के विधायकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में जनसहयोग की लगातार अपील कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों के विधायक और विधान परिषद सदस्यों से भी एकजुटता और सहयोग की अपील की है। योगी ने सभी दलों के 265विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।विधायकों से कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी चल सकती है, इसलिए अभी से सचेत रहें। कहा- लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करीब सात-आठ माह करना है, तभी यह जड़ से खत्म होगा।

lसहारनपुर: दारूल उलूम देवबंद ने तब्लीगी जमात के लोगों से सहयोग की अपील की


सहारनपुर में दारुल उलूम ने तब्लीगी जमात से सहयोग की अपील की
सहारनपुर में दारुल उलूम ने तब्लीगी जमात से सहयोग की अपील की।

देवबंद के मोहतमिम अबुल कासिम नोमानी ने कहा है कि कोरोनावायरस इस वक्त एक वैश्विक समस्या बनगई है। दुनिया के कई देश इससे पीड़ित हैं। लिहाजा, देश के लोगों से अपील है कि वे मेडिकल जांच कराने में प्रशासन के साथ प्रतिरोध के बजाय उनका सहयोग करें। नोमानी ने कहा- तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से भी अपील की जाती है कि जो लोग एक मार्च के बाद निजामुददीन की मरकज सेलौटे हों,वेकहीं भी हों, खुद आगे आएं और कोरोनावायरस के बारे में स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क करके मेडिकल जांच कराएं और जिम्मेदारी से काम लेते हुए हालात का सामना करें। इस तरह कई प्रकार के खतरों और आशंकाओं को खत्म किया जा सकता है।

झांसी: तब्लीगी जमात के लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया, पुलिस तैनात


झांसी में क्वरैंनटाइन में रखे गए तब्लीगी जमात के लोगों ने स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद अस्पताल में पुलिस तैनात करनी पड़ी
झांसी में क्वारैंनटाइन किए गए तब्लीगी जमात के लोगों के दुर्व्यवहार के बाद अस्पताल में पुलिस तैनात करनी पड़ी।

यहां के जिला अस्पताल में क्वारैंटाइन किए गए 23 कोरोनासंदिग्धों ने मेडिकलस्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। स्टाफ के आने पर यह लोग जबरदस्ती खांसते हैं। 31 मार्च को झांसी की मस्जिद में रुके 23 तब्लीगी जमात के लोगों को एडमिट किया गया था, इनमें 4 भाग निकलेथे। शनिवार को स्टाफकी तरफ से उन्हें दलिया दिया गया,जिसे लेने से मना कर दिया। इनके वार्ड के बाहर पुलिस लगा दी गई है। झांसी में यह अलग-अलग समय पर 9 मार्च तक जमात के लिए आए थे।यह मीनार वाली मस्जिद में रह रहे थे। इनके साथ पांच महिलाएं भी हैं।

कानपुर:ड्रोन कैमरे से रखी जा रही लॉकडाउन पर नजर



कानपुर में पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन पर निगरानी कर रही है
कानपुर में पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन पर निगरानी कर रही है।

निजामुद्दीन मरकज से आए 6 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तब्लीगी जमात के 6 सदस्य कानपुर की 6 मस्जिदों में ठहरे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की 6 मस्जिदों को रेड घोषित करने के साथ ही एक किलोमीटर की सीमा का सील कर दिया है। मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। लोगों से लॉकडाउन का पालन करने अपील की जा रही है।
14 जिलों में 67 नए केस: झांसी में तब्लीगी जमातियों ने मेडिकल स्टाफ से अभद्रता की;
कानपुर में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर तैनात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बिना वजह बाहर निकलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I