Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

14 घंटे के भीतर 10 कोरोना संदिग्ध फरार, पुलिस ने 8 को पकड़ा,

14 घंटे के भीतर 10 कोरोना संदिग्ध फरार, पुलिस ने 8 को पकड़ा, 


भाजपा नेता के ड्राइवर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यहां अबतक 81 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। ऐसे में एक चूक तमाम पर भारी पड़ सकती है।

मंगलवार को 14 घंटे के भीतर कोरोना संदिग्ध 10 मरीज मेडिकल कॉलेज के क्वारैंटाइन सेंटर से फरार हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था।

 सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो 8 को पकड़ा गया है। हालांकि, अभी दो फरार हैं।

वहीं, भाजपा के महानगर अध्यक्ष के ड्राइवर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया है। अब उसकी ट्रेवेल हिस्ट्री तलाशी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, ड्राइवर का टेस्ट यदि पॉजिटिव आया तो मेरठ की पूरी भाजपा क्वारैंटाइन की जा सकती है।

जहर खाकर आया मरीज, बाेला मैं कोरोना पीड़ित, फिर फरार

मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की सुबह एक कोरोना संदिग्ध मरीज खिड़की से कूदकर फरार हुआ था। वह 19 अप्रैल को भर्ती हुआ था। उसने खुद को कोरोना मरीज बताया था, लेकिन जब उसकी जांच की गई थी तब पता चला था कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिस कारण उसकी तबियत खराब हो गई थी। जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

एक रोगी का पता दुरुस्त नहीं मिला

वहीं, मंगलवार की देर शाम मेडिकल अस्पताल से 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारैंटाइन कराने के लिए सुभारती अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान 9 मरीज लापता हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रात में ही मेडिकल अस्पताल से मिली सूची के आधार पर फरार हुए मरीजों की जानकारी की गई। एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि इनमें से 6 मरीज अपने घर पर मिले, उन्हें वापस मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया है।

एक मरीज मेडिकल अस्पताल के क्वारैंटाइन सेंटर में ही मिल गया, जबकि एक सुभारती अस्पताल में मिला। एक का पता ठीक न होने के कारण उसका पता नहीं चल रहा है, उसकी भी तलाश की जा रही है।


मेरठ में अब तक 81 संक्रमित

कोरोना वायरस को लेकर उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 13 हजार130 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण आए गए हैं। 53 जनपदों में अब तक कुल 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 814 लोग तब्लीगी जमात के हैं। मेरठ में 81 संक्रमित मिल चुके हैं।

14 घंटे के भीतर 10 कोरोना संदिग्ध फरार, पुलिस ने 8 को पकड़ा,
53 जनपदों में अब तक कुल 1343 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 814 लोग तब्लीगी जमात के हैं। मेरठ में 81 संक्रमित मिल चुके हैं। 


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I