लॉकडाउन के बाद लोगों को सड़कों से हटा रही पुलिस के सामने तलवार लेकर खड़ी हुई महिला,
बोली- हिम्मत है तो मुझे हटाकर दिखाओ
देवरिया. देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनवायरस का असर तेजी से फैल रहा है। इसके चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद देवरिया में लोगों को सड़कों से हटा रहे पुलिसवालों के सामने एक महिला हाथों में तलवार लेकर खड़ी हो गई।
बाद में महिला पलिसकर्मियों को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कोरोनावायरस से चल रहे लॉकडाउन में सेलेब्स ने किया नववर्ष का स्वागत, घर पर की गुड़ी की स्थापना
एक महिला बुधवार को लाल रंग की सिल्क की साड़ी में हाथ में तलवार लिए पुलिसवालों के सामने खड़ी हो गई और कहने लगी कि ''हिम्मत है तो मुझे हटा कर दिखाओ।'' वीडियो में महिला, पुलिस की तरफ तलवार उठाते हुए नजर आती है।हालांकि, महिला को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब इलाके में शांति का माहौल है और सभी लोग अपने घरों में बंद हैं।
दरअसल, खुद को भगवान का रूप मानने वाली इस महिला ने बुधवार सुबह एक धार्मिक सभा का आयोजन किया और इसे समाप्त करने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिसकर्मियों को तलवार से भी रोकने की कोशिश और 21 दिनों तक घर में बंद रहने के आदेश को मानने से मना कर दिया। इस कारण पुलिस को लाठीचार्ज के जरिए श्रद्धालुओं को हटाना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के अगले दिन ही खुद को मां आदि शक्ति मानने वाली इस महिला ने धार्मिक सभा का आयोजन किया और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के सभी नियमों का उलंघन करते हुए नजर आई। देशभर में अब तक कोरोनावायरस के 560 मामले सामने आ चुके हैं।
No comments:
Post a Comment