Featured Posts

Breaking

Wednesday, 25 March 2020

लाॅकडाउन के कारण यूपी से नहीं आ सकी बारात तो बलिया में दो बहनों का ऑनलाइन हुआ निकाह

लाॅकडाउन के कारण यूपी से नहीं आ सकी बारात तो बलिया में दो बहनों का ऑनलाइन हुआ निकाह



लाॅकडाउन के कारण यूपी से नहीं आ सकी बारात तो बलिया में दो बहनों का ऑनलाइन हुआ निकाह
बलिया.संपूर्ण भारत में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन हो जाने के कारण शादी विवाह का कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ रहा है, लेकिन बलिया में बुधवार को दो सगी बहन की शादी होने वाली थी। बारात भी रात में आना था। लेकिन अब यह सब ना होकर ऑनलाइन दोनों बहनों का निकाह पढ़ाया गया। 

मामला बलियानगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 का है। यहां के रहने वालेअहमद कुरेशी उर्फ छोटे कुरेशी की दो बेटियों का निकाह एक वक्त बुधवार की शाम को 4:00 बजे मदरसा दारुल उलूम जकरिया के सदर मुदर्रीस व मीर शिकार टोला मस्जिद केपेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद अहसन के द्वारा निकाह पढ़ाया गया।

छोटे कुरेशी की तीसरी बेटी नगमा परवीन का निकाह नालंदा जिला के आगामा निवासी मोहम्मद मंजूर कुरैशी का पुत्र शमशेर कुरैशी से तथा उनकी चौथी बेटी का निकाह गया जिला के अबगीला जगदीशपुर निवासी कलीम कुरेशी मरहूम के पुत्र शाहनवाज अख्तर कुरैशी से राहत परवीन का निकाह पढ़ाया गया। 

मौका पर हाफिज नफीस साहब, वार्ड पार्षद पति मोहम्मद अफाक कई लोग मौजूद थे। निकाह की रस्म अदायगी के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया।

लॉकडाउन की वजह सेऑनलाइन करना पड़ा निकाह।
लॉकडाउन की वजह सेऑनलाइन करना पड़ा निकाह।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I