कोरोनावायरस से बचाव के लिए संतों ने संकट मोचन का किया विशेष अनुष्ठान,
बोले- बजरंगी बली करते रोगों को दूर
भारत में कोरोनावायरस के 30 मामले सामने आ चुके हैं। इससे निपटने के लिए सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। वहीं प्रार्थना व दुआओं का भी दौर जारी है। शुक्रवार को वाराणसी के पातालपुरी मठ में प्राचीन हनुमान मंदिर में साधु संतों के द्वारा कोरोनावायरस की आपदा से बचाव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। विश्वकल्याण की कामना की गई।उन्होंने कहा- हनुमान जी के लिए कहा ही गया है 'नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा'। उनके नाम से ही बड़े से बड़े रोगों का विनाश हो जाता है।उन्होंने लोगों से अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि के लिए गोमूत्र का सेवन करने की अपील की। कहा कि, इसमें वायरस से लड़ने की ताकत है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment