Featured Posts

Breaking

Friday, 6 March 2020

मुजफ्फरनगर में असलहा की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार;

मुजफ्फरनगर में असलहा की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; 

अवैध हथियार की फैक्ट्री चला रहे थे आरोपी

क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए,सत्तार व आजाद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 इन दोनों के पास से 35असलहे बरामद किये गए हैं। बरामद अवैध हथियारों में भारी मात्रा में कारतूस, अधबने हथियार और उपकरण शामिल हैं। दोनों आरोपी शाहपुर थाने इलाके स्थित तावली गांव के रहने वाले हैं।

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड;दोगुने दाम में बेचते हैंअवैध हथियार



एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया- ''क्राइम ब्रांच और शाहपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी अवैध असलाह फैक्ट्री काखुलासा किया गया है। इसमें दो तस्करों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों के पास से 315 बोर के 26 तमंचे, 12 बोर के 3 मस्कट, 315 बोर के 2 मस्टक, 12 बोर का 1 तमंचा, 32 बोर का 1 तमंचा समेत भारी मात्रा में कारतूस, अधबने हथियार, और इन हथियारों को बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। जिले में पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस की टीम लगी है।''

सिंह ने बताया- ''पकड़े गए दोनों आरोपी कापूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा और जेल जा चुके हैं। यह लोग 2500 से 3000 के बीच में एक तमंचा तैयार कर उसे दोगुना दाम में बेचते हैं। इन अवैध हथियारों की सप्लाई जिले के आसपास के इलाकों में करते हैं। दरअसल,पुलिस विभागकी तरफ से होली के त्यौहार और पंचायती चुनाव को लेकर कड़ी सतर्कता बरतते हुए अवैध शराब और असलहा के खिलाफविशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसकेतहत ये कार्रवाई की गईहै।''

मुजफ्फरनगर में असलहा की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार;
पुलिस की गिरफ्तार में दोनों असलहा तस्कर।
मुजफ्फरनगर में बने अवैध असलहे।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I