बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का दिल्ली में निधन,
लीवर की बीमारी से पीड़ित थे
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर सीट से भाजपाविधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह निधन हो गया। सिरोही 74 वर्ष के थे। लीवर की बीमारी से पीड़ित विधायक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। सिरोही के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।भाजपा विधायकवीरेंद्र सिंह सिरोही नेवर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी अलीम को हराया था। उस समय सिरोही भाजपा के मुख्य सचेतक विधान मंडल दल के नेता भी थे। वह कल्याण सिंह सरकार में राजस्व मंत्री भी रहे। उनके निधन की सूचना मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे से फोन पर बातचीत की।
खुद सीएम योगी आदित्यनाथ उनको श्रद्धांजलि देने के लिए बुलंदशहर आ सकते हैं। वीरेंद्र सिंह सिरोही का पार्थिव शरीर दिल्ली से बुलंदशहर लाया जाएगा और फिर यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिरोही के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए सीएम ने विधायक के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, 'बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं।उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।' सीएम ने आगे लिखा, 'प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।'
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment