Featured Posts

Breaking

Friday, 6 March 2020

कल रामलला के दरबार में पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे; सरयू आरती व जनसभा रद्द,

कल रामलला के दरबार में पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे; सरयू आरती व जनसभा रद्द, 

संजय राउत बोले- सरकार की एडवायजरी का पालन जरुरी


कल रामलला के दरबार में पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे; सरयू आरती व जनसभा रद्द,
 सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या आएंगे। लेकिन उद्धव न तो सरयू आरती करेंगे न ही जनसभा होगी। दोनों कार्यक्रम कोरोनावायरस को लेकर रद्द कर दिया गया है। 

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत, मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में हैं। गुरुवार को उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। राउत ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचने की अपील की थी।

संतो के विरोध पर बोले राउत- अच्छी बात उनमें राजनीतिक जागरुकता आई

संजय राउत ने कहा- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लखनऊ से होते हुए अयोध्या आएंगे। वे दोपहर बाद यहां पहुंच जाएंगे। पूरे परिवार के साथ रामलला का दर्शन करेंगे। उद्धव के आगमन को लेकर हुए विरोध के सवाल पर राउत ने कहा। मैं बीते पांच दिनों से अयोध्या में हूं। कहीं कोई विरोध नजर नहीं आ रहा है। 

कोई विरोध करना चाहता है तो वह उसकी भूमिका है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। संत महंत भी राजनीतिक विरोध करने लगे हैं। अच्छी बात है उनमें जागरुकता आई है।

राउत ने कहा- सरयू आरती होने वाली थी। लेकिन जिस प्रकार से कोरोनावायरस के डर का माहौल है। प्रधानमंत्री जी ने भीड़ वाले कार्यक्रमों से बचने का आह्वान किया है। 

मुख्यमंत्रीजी से भी बात हुई है। सबका आह्वान है कि, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम से बचा जाए। उसके बाद उद्धवजी से बात हुई है। सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन मिली है, उसका अनुपालन होगा। सरयू आरती स्थगित कर दी गई है।

राहुल गांधी आस्थावान, ममता दीदी भी आएं अयोध्या

संजय राउत ने कहा- राम मंदिर निर्माण को एक राष्ट्रीय कार्य मानकर एक दिन अयोध्या आना चाहिए, सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। यही मेरी सभी राजनीतिक दलों व व्यक्तियों से अपील है।

 क्या राहुल गांधी भी रामलला के दर्शन करेंगे? इस सवाल पर राउत ने कहा- राहुल जी श्रद्धालु हैं, उनकी आस्था है। मैं चाहूंगा कि असददुद्दीन ओवैसी, ममता दीदी, आंध्रा के युवा मुख्यमंत्री भी यहां आएं। भगवान राम सभी के हैं।

15 साल चलेगी हमारी सरकार

महाराष्ट्र में आए दिन सामने आने वाले मतभेदों के सवाल पर राउत ने कहा- महाराष्ट्र में शिवसेना नहीं, महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार है। वहां गठबंधन है। पांच साल हमारी सरकार निर्बाध तरीके से चलेगी। अगर उद्धवजी की भाषा में कहें तो 5 नहीं 15 सालों तक यह व्यवस्था रहेगी।
शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने शुक्रवार को अयोध्या का दौरा किया।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I