Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

विधवाओं का होली कार्यक्रम रद्द;

विधवाओं का होली कार्यक्रम रद्द; 

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने अपने विदेशी भक्तों से कहा- दो माह तक मंदिर न आएं

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले का असर अब कान्हा की नगरी व कान्हा की भक्ति पर भी देखने को मिल रहा है। मथुरा में सात मार्च को होने वाली विधवाओं की होली के आयोजन को निरस्त कर दिया गया है।

वहीं, इस्कॉन मंदिर ने भी वायरस को लेकर एडवायजरी जारी की है। मंदिर प्रबंधन ने विदेशी भक्तों से अपील की है कि, वे दो माह तक मंदिर में न आएं। पूरे मंदिर स्टाफ को मास्क दिए गए हैं। जिससे कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके।



इस्कॉन मंदिर के पीआरओ सौरभ दास ने बताया कि कोरोना वायरस जिस तरीके से विदेशों में पैर पसार रहा है और उसके बाद से भारत में भी लगातार बढ़ रहा है, उसको लेकर यह कदम उठाया गया है। बताया कि, इस्कॉन मंदिर ने अपने स्तर से व्यवस्था की है कि जो लोग मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं उनको कोरोनावायरस के प्रति जागरुक किया जाए। जो भक्त विदेशी हैं, उन्हें जागरुक करने के लिए कुछ विदेशी साधकों और इस्कॉन प्रचारकों को लगाया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरएन मौर्या ने बताया कि एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। कोई मरीज अभी नहीं मिला है। एक होटल के मालिक का फोन आया था। पता चला है कि, वहां इटली का एक पर्यटक ठहरा था। टीम जांच कर रही है।
विधवाओं का होली कार्यक्रम रद्द;
मथुरा में इस्कॉन मंदिर में पहुंचे लोग।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I