Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

यूपी में 12 देशों से आए 697 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया,

यूपी में 12 देशों से आए 697 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया, 

नेपाल सीमा पर करीब 10 लाख की स्क्रीनिंग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में कोरोनावायरस के खतरे को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है। इसके लिए सरकार ने हर स्तर पर निगरानी तेज कर दी है।

राज्य में अब तक 12 देशों से आए हुए कुल 697 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वहीं सरकार का दावा है कि अब तक दस लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।



उन्होंने पत्रकारों को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश में 157 लोगों के सैम्पल के नतीजे नेगेटिव पाए गए हैं। कुल 175 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर कुल 7684 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं नेपाल से सटे 1765 गावों के सेनिटाइजेशन बैठकें की गई हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस का इन्फेक्शन रेट कम हो रहा है।ख़ासाने छीकने में रुमाल का प्रयोग करे, सोशल स्पेसिंग का ध्यान रखे।विदेशों से आये लोग अपने आप का ज्यादा ध्यान रखें।820 आइसोलेशन बेड तैयार किए गए हैं और इसके लिए7 मेडिकल कॉलेज को जिम्मेदारी दी गई है।आगरा मामले पर भी टीम पूरी जांच कर रही है।

आगरा के 6 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा पुणे की एनआईवी में चार, दिल्ली के एनसीडीसी में 59 और लखनऊ के केजीएमयू में 112 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। इस तरह कुल 175 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। छह पॉज़िटिव मामलों के सैम्पल पुणे की एनआईवी में पुष्टि के लिए भेजे गए हैं।

यूपी में 12 देशों से आए 697 लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया,
उप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जय प्रताप सिंह जैकी


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I