Featured Posts

Breaking

Friday, 27 March 2020

योगी ने किया कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण,

योगी ने किया कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण, 

कहा- लॉकडाउन के बीच हर स्तर पर मुस्तैद रहे प्रशासन

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के साथ ही लॉकडाउन में जनता को राहत देने के लिए सरकार पूरी कवायद कर रही है। सीएम योगी ने शुक्रवार को लखनऊ में कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया।

इसी किचन में मजदूरों के साथ गरीबों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भोजन का स्वाद भी लिया। इससे पहले अपने सरकारी आवास पर बैठक में उन्होंने किसान की समस्या को देखते हुए खाद तथा बीच की दुकानों को खोलने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दौरान उन्होंने राजधानी लखनऊ के साथ ही हर जिले में कम्युनिटी किचन खोलने का निर्देश दिया है। जिससे गरीबों को पका भोजन मिल सके।

लखनऊ के जियामऊ में उन्होंने आज कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने के साथ ही भोजन का लुत्फ भी उठाया। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश को हर स्तर पर मुस्तैद रहने की सलाह भी दी।

लखनऊ में बनाए गए 12 कम्यूनिटी किचेन

डाउन के दौरान निराश्रित लोगों कोभोजन मुहैया कराने के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन ने 12 कम्यूनिटी किचेन शुरू किया है। इसमें सभी आठ जोनों में आठ किचेन शहरी क्षेत्र के लिए व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चारों तहसीलों में शुरू किए गए है। आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन व नगर निगम ने सभी से सहयोग की अपील की है।कम्यूनिटी किचेन चलाने के लिए ग्रेन बैंक की स्थापना हुई है।

वहीं कोरोनावायरस का कहर उत्तर प्रदेश के नोएडा में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यहां तीन नए मामले सामने आए हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 17 हो चुकी है। तीनों लोगों का इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। इस तरह अब उत्तर प्रदेश में सक्रमितों की संख्या 46हो गई है।

योगी ने किया कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण,
योगी ने जियामऊ में बने कम्युनिटी किचने का निरीक्षण किया


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I