व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था देह व्यापार का धंधा;
नेपाल और पश्चिम बंगाल की 3 कॉलगर्ल पकड़ी गईं, संचालक फरार
जिले के कल्याणपुर पुलिस ने छोपेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल के साथ युवकों को गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही मकान से आपत्तिजनक सामाग्री बरामद किया है। सेक्स रैकेट संचालक नेपाल और पश्चिम बंगाल से युवतियों को लाकर देहव्यापार कर रहा था। संचालक ऑनलाइन कॉलगर्ल की बुकिंग करता था।
गुरूवार देर पुलिस ने दबिश दी तो मौके से तीन युवतियों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ की पता चला कि एक युवती नेपाल की और दो युतियां पश्चिम बंगाल की है। वहीं संचालक मौके से फरार हो गया है।
संचालक व्हाट्सएप के जरिए कॉलगर्ल की फोटो भेजता था। पंसद आने के बाद लड़कियों को भेजा जाता था। इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही संचालक की भी तलाश की जा रही है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment