Featured Posts

Breaking

Thursday, 19 March 2020

महिलाओं के झगड़े में कूदे पुरुष; गोलीबारी में दो की मौत,

महिलाओं के झगड़े में कूदे पुरुष; गोलीबारी में दो की मौत, 

नाली के पानी को लेकर बढ़ा था विवाद

 दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार सुबह नाली के विवाद में महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है।

वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य लोग फरार हो गए हैं। घायलों को दादरी पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।



दादरी थाना क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव निवासी बीरेंद्र की पत्नी मीनू और पड़ोसी विनीत की पत्नी अंजलि के बीच गुरुवार सुबह नाली के पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ। गाली गलौच शुरु होने पर इस विवाद में दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए।

उसके बाद लाठी-डंडे, धारदार हथियार से मारपीट शुरू हो गई और फिर गोलीबारी की गई। इस दौरान गोली लगने से बीरेंद्र का भाई रविंदर, ब्रह्म सिंह व पड़ोस में रहने वाली महिला प्रेम घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने रविंदर व प्रेम को मृत घोषित कर दिया। जबकि ब्रह्म सिंह की हालत नाजुक है।

जोन-तीन के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, नाली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान गोली लगने से दो की मौत हुई है। एक शख्स घायल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य आरोपी आरोपी सुंदर, ललित, अमित, गौरव, सत्ते, अनुज, अंजलि की तलाश की जा रही है। बताया कि, आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार के वार से घायल हुआ है। लेकिन वह कहां है, इसकी पड़ताल की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

महिलाओं के झगड़े में कूदे पुरुष; गोलीबारी में दो की मौत,
वारदात के बाद मौके पर जुटे लोग।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I