Featured Posts

Breaking

Friday, 6 March 2020

मिर्जापुर पहुंचे इटली के सात पर्यटक; चार दिनों तक कमरे ही रहने की हिदायत,

मिर्जापुर पहुंचे इटली के सात पर्यटक; चार दिनों तक कमरे ही रहने की हिदायत, 

जांच में नहीं मिले कोई संदिग्ध लक्षण

कोरोनावायरस के चलते इटली से भारत भ्रमण पर आए इटली के सात विदेशी नागरिकों को मिर्जापुर के एक होटल में रोक दिया गया है। ये पर्यटक 9 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।

गुरुवार को इटली का ये सात सदस्यीय दल मिर्जापुर पहुंचा था। जिनमें दो पुरुष व पांच महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी की स्क्रीनिंग की, किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।




सदर तहसील क्षेत्र में सबरी स्थित कोणार्क होटल है। गुरुवार को इटली के सात पर्यटक यहां आकर ठहरे हैं। चूंकि इटली में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। होटल मालिक ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी।

 सीएमओ टीम के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने सभी की जांच की। लेकिन सभी पर्यटकों की स्थिति सामान्य है। फिलहाल उन्हें 9 मार्च तक निगरानी में रखा गया है। होटल से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

पर्यटकों ने होटल में कमरे की बुकिंग 9 महीने पहले कराई थी। ये लोग 25 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वहां से खजुराहो, चित्रकूट और प्रयागराज घूमते हुए गुरुवार को मिर्जापुर के होटल में पहुंचे थे। सीएमओ ओपी तिवारी ने कहा कि, 9 मार्च की शाम तक पर्यटकों को होटल के कमरे में ही आइसोलेट कर रखा गया है। हर रोज इन सभी पर नजर रखी जाएगी और मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

मिर्जापुर पहुंचे इटली के सात पर्यटक; चार दिनों तक कमरे ही रहने की हिदायत,
Coronavirus Mirzapur | Coronavirus Italian Tourists In Uttar Pradesh Mirzapur Latest Updates; Health Department Screened Everyone


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I