Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

गोकशी का आरोप लगाकर भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा,

गोकशी का आरोप लगाकर भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा, 

वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद कोतवाली इलाके का एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों की भीड़ एक युवक को बेरहमी से पीट रही है।

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो कोतवाली के हमीदपुर गांव का बताया जा रहा है।



पीड़ितों का कहना है कि उनके उपर गोकशी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की गई। वह कोल्डस्टोरेज से पशुओं के लिए गाजर लेने गए थे। यह घटना सोमवार की बतायी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि युवकों की पिटाई करने वाले उग्र युवकों ने ही पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ उग्र युवकों नेसोमवार शाम करीब तीन बजे एक वैगनआर कार को जंगल में घेरकर दो युवकोंको पकड़ लिया। कुछ ही दूरी पर पशुओं के अवशेष व कटान के औजार भी मिले। भीड़ ने अवशेषों को गोवंश का बताते हुए युवकों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को भीड़ से छुड़ाकर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि दो युवकों के साथ मारपीट हुई। मारपीट के आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का कारण क्या है, इसकी व्यापक जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गोकशी का आरोप लगाकर भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा,
युवकों की पिटाई का मामला लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I