Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

नेपाल बॉर्डर से भारत में प्रवेश कर रहे 6 जापानी पर्यटकों को वापस भेजा,

नेपाल बॉर्डर से भारत में प्रवेश कर रहे 6 जापानी पर्यटकों को वापस भेजा, 

अबतक 223 विदेशी नागरिकों की हुई जांच

उत्तरप्रदेश में नेपाल सीमा से सटे महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर अर्लट पर है। बुधवार को सोनौली बॉर्डर पर 6 जापानी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति नहीं दी गई, सभी को वापस नेपाल भेज दिया गया।

कैंप में 223 विदेशी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ये सभी म्यांमार, थाईलैंड और नेपाल के थे।स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंगल और डॉ. राजेश गुप्त ने हेल्थ कैंप में जांच कर रही टीम को जरूरी निर्देश दिए।

वहीं, जिलाधिकारीउज्जवल कुमार ने भी हेल्थकैंप का निरीक्षण किया, उन्होंने कहा- ''कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है।सीमा से लगे हर गांव में बीमारी को लेकर लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की गई है।''


वीजा ऑन अराइवल की सुविधा फिलहाल बंद

इमिग्रेशनविभाग के अधिकारियों ने 6 जापानी पर्यटकों को सोनौली बार्डर पर रोकने की वजह बताई। उन्होंने कहा- ''कोरोनावायरस ने जापान को भी अपनी चपेट में ले लिया है। खतरे को देखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बंद कर दी है।

नेपाल बॉर्डर से भारत में प्रवेश कर रहे 6 जापानी पर्यटकों को वापस भेजा,
सोनौली बार्डर के रास्ते भारत में आने वाले पर्यटकों की जांच के लिए लगाया गया कैंप


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I