देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद डॉ कफील की पत्नी ने कहा- पति की जान को खतरा,
सुरक्षा दे सरकार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीएए के मुद्दे पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील खान की पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान ने अपने पति की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई है।शाबिस्ता ने डॉ. कफील को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है। डॉ. कफील राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत 13 फरवरी से मथुरा जेल में बंद हैं।
वहीं मथुरा जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने इस बारे में कहा, 'यह उनका अपना कहना हो सकता है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई नया आदेश मिला है। जहां तक जेल में बंद कैदी को विशेष सुरक्षा देने की बात है तो ऐसा कोई प्रावधान जेल मैन्युअल में नहीं है।'
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment