Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

यूपी में 7 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या,

यूपी में 7 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 

23 फरवरी को ईरान से लौटे व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव


यूपी में 7 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या,
जिले में कोरोनावायरस से एक कारोबारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 57 साल का यह कारोबारी 23 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान से वापस लौटा था। उन्हें अब उपचार के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 आगरा के जूता कारोबारी परिवार के 6 लोगों समेत अब यूपी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 7 हो गई है।

कोरोनावायरस से सतर्क रहें, घबराएं नहीं...बचाव के लिए बार-बार 20 सेकंड तक हाथ धोएं, छींकने-खांसने वालों से 3 फीट दूर रहें

गाजियाबाद के जिस व्यापारी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वह राजनगर एक्सटेंशन का रहने वालेहैं। मुख्य चिकित्साधिकारी नरेंद्र गुप्ताका कहना है कि 2 मार्च को इनके बारे में पता चला था। जांच की तो पता चला कि वह2 दिन से बुखार से पीड़ित थे। लिहाजा 57 वर्षीय मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार कोकोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

पत्नी और बेटे का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया

सीएमओ ने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, इनके घर में इनकी पत्नी और एक बेटा है। उनका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उन्हें भी होम आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सीएमओ एनके गुप्ता ने बताया कि यह मरीज एक कंपनी में काम करता है, जिनमें उनके तीन साथी हैं।तीनों के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।

30 हुए देश भर में संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गाजियाबाद में एक व्यापारी में कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद देशभर में मरीजों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच गई है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि कोरोनावायरस को लेकर ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। दुनिया भर में 3,000 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हो चुकी है।

इटली-कोरिया से लौटे लोगों के लिए एडवाइजरी

इटली और कोरिया से वापस आने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने भी कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 31 मार्च तक सभी सरकारी व प्राइवेट प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी है।
Coronavirus Outbreak UP Ghaziabad Today Updates: New Corona Virus cases in Uttar Pradesh Ghaziabad

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I