49,568 सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित,
अगस्त से शुरू होगा प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम आज जारी हो गया है।इनकीप्लाटून कंमाडर, अग्नमिशमन द्वितीयअधिकारी, आरक्षी, आरक्षी पीएसी, आरक्षी एवं समकक्ष, लिपिक संवर्ग औक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों पर पोस्टिंग होगी।सिपाही के इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी।
परीक्षा का परिणामनवंबर 2019 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। पुलिस भर्ती महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा ने परिणामों की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंसका आयोजन किया था, जिसमें फाइनल रिजल्ट का ऐलान किया गया।
ट्रेनिंग की प्रक्रिया इसी साल अगस्त में शुरू होगी। राज्य के विभिन्न ट्रेनिंग केंद्रों पर यह ट्रेनिंग छह महीने की होगी। राज्य में मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर, मेरठ, उन्नाव, मिर्जापुर, जालौन और सुल्तानपुर ट्रेनिंग केंद्रों पर चयनित उम्मीदवारों को सिपाही ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद इन्हें पोस्टिंग दी जाएगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment