Featured Posts

Breaking

Monday, 2 March 2020

धोनी का चेन्नई में जोरदार स्वागत, 3 मार्च से शुरू करेंगे प्रैक्टिस;

धोनी का चेन्नई में जोरदार स्वागत, 3 मार्च से शुरू करेंगे प्रैक्टिस; 

29 मार्च को ओपनिंग मैच में मुंबई से मुकाबला

 महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 13वें सीजन के लिए सोमवार सुबह चेन्नई पहुंचे। यहां उनका एयरपोर्ट पर फैन्स ने स्वागत किया।

 चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी जब गाड़ी से उतरते हैं तो गेट पर खड़ा गार्ड उन्हें नमस्ते करता है। धोनी इसका जवाब गार्ड से हाथ मिलाकर देते हैं।


सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि धोनी आईपीएल के लिए 3 या 4 मार्च से प्रैक्टिस शुरू करेंगे।कुछ दिनों तक अभ्यास करने के बाद धोनी 4-5 दिन की छुट्टी लेंगे।

वे आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले टीम से जुड़ जाएंगे। धोनी इससे पहले इतनी जल्दी टीम के साथ कभी नहीं जुड़े। पिछले कई सीजन में वे आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले टीम के साथ जुड़ते थे। तब वे टीम इंडिया के साथ रहते थे।

चेन्नई के खिलाड़ी 4-5 प्रैक्टिस मैच खेलेंगे

धोनी के साथ टीम के एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी ट्रेनिंग करेंगे।बाकी खिलाड़ी मार्च के दूसरे सप्ताह में कैम्प में पहुंचेंगे। खिलाड़ियों के बीच 3-4 प्रैक्टिस मैच भी खेले जाएंगे। इस दौरान प्रशंसकों को स्टेडियम में एंट्री मिलेगी। आईपीएल के ओपनिंग मैच में 29 मार्च कोचेन्नई का सामना मुंबई से होगा।

बीसीसीआई नेधोनी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया

38 साल के धोनी 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें इसी साल जनवरी में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया था। पिछली बार वे ए-ग्रेड में शामिल थे।

 इसके बाद से ही उनकी संन्यास की अटकलें तेज हो गईं थीं। हालांकि, चेन्नई फ्रेंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन ने साफ कर दिया था कि भले ही वे (धोनी) भारत के लिए नहीं खेलें, लेकिन वे 2021 के सीजन के लिए भी चेन्नई का हिस्सा रहेंगे।

धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ

धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही चेन्नई टीम के साथ हैं। वे तब ही फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेले थे, जब दो साल के लिए टीम को निलंबित कर दिया गया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज की कप्तानी में ही चेन्नई तीन बार आईपीएल का खिताब जीती है।

धोनी का चेन्नई में जोरदार स्वागत, 3 मार्च से शुरू करेंगे प्रैक्टिस;
महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ।

https://ift.tt/2IbWqj2

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I