Featured Posts

Breaking

Thursday, 26 March 2020

अपने गांव जाने के लिए 200 किमी का सफर पैदल तय कर रहे मजदूर;

अपने गांव जाने के लिए 200 किमी का सफर पैदल तय कर रहे मजदूर; 

मंडियों में भीड़

 संपूर्ण भारत में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। हालांकि, यूपी में लॉकडाउन 22 मार्च से लागू है। गुरुवार को नोएडा में 3 व बागपत में एक मरीज के सामने आने से लोगों में भय का माहौल है। झांसी में मजदूरों का एक जत्था पैदल घूमता दिखा। वे 200 किमी का सफर करके अपने गांव जाने के लिए निकले हैं।

सुबह लोगों ने रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे तो एहतियात बरती गई। एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के बाहर गोला बना दिया है। यदि ग्राहक इसका पालन नहीं कर रहा है तो सामान नहीं दिया जा रहा है। सुबह दूध, डेयरी, सब्जी व राशन की दुकानों पर भीड़ नजर आई। लोगों ने मास्क भी लगा रखा था। तस्वीरों में देखिए प्रदेश का हाल...

लखनऊ: सीएम की बैठक में सोशल डिस्टेंशिंग

लखनऊ में गुरुवार सुबह लोगों ने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए राशन, दूध, व दवाएं खरीदीं। रोड पर सन्नाटा पसरा है। पुलिस सिर्फ उन्हीं लोगों को घर से बाहर निलकने की अनुमति दे रही है, जिन्हें कोई इमरजेंसी है।

 गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों की बैठक की। जिसमें भी सोशल डिस्टेंशिंग का ख्याल रखा गया। योगी खुद अफसरों को दूर-दूर बैठने के लिए निर्देशित करते नजर आए।एक-एक मीटर की दूरी पर अफसरों की कुर्सियां लगाई गई थीं।


सीएम की बैठक में दूर-दूर बैठे अफसर।

गौतमबुद्धनगर: जमीन पर बने गोलेमें खड़े होकर लगाई लाइन

कोरोना से लड़ाई के लिए गाजियाबाद लॉकडाउन का पालन कर रहा है। सुबह सेक्टर 19 में लोग अपने अपने घरों से दूध, फल, सब्जी लेने के लिए दुकानों पर पहुंचे। व्यापारियों ने दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंगके लिए गोला बनाया था। जिस पर ग्राहक खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।


नोएडा में बना सुरक्षा घेरा।


झांसी: 200 किमी के पैदल सफर पर मजदूर

लॉकडाउन के चलते रोज कमाने खाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उनके सामने भुखमरी का संकट है। गुरुवार सुबह झांसी में मजदूरों का एक समूह दिखा, जो 200 किमी के पैदल सफर पर निकले हैं। समूह में शामिल गौरा ने बताया- मैं मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ की रहने वाली हूं। अपने जनपद से 200 किलोमीटर दूर डबरा में दैनिक मजदूरी करके परिवार का पेट पालती थी। लेकिन,अब सब जगह कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। डबरा से जब टीकमगढ़ के लिए जाते हैं तो बीच में उत्तर प्रदेश का झांसी जनपद पड़ता है। यूपी-एमपी का बॉर्डर पूरी तरह सील है। जिसके चलते हम सभी लोग पैदल सफर कर रहे हैं।


झांसी में मजदूरों का समूह, जो डबरा से 200 किमी चलकर पैदल टीकमगढ़ जा रहा है।

आगरा: झुग्गी वालों को पुलिस ने दिया राशन

आगरा 22 मार्च से लॉकडाउन है। इस वजह से रोड किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वालों को मजदूरी नहीं मिल रही है। ये ऐसे परिवार हैं जो दिन भर मजदूरी करने के बाद शाम को लौटते वक्त राशन लेकर आते थे। लेकिन अब राशन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। यह बात पुलिसवालों को पता चली तो उन्होंने मदद की। किचेन से जुड़े सामानों को सौंपा गया है।


आगरा में जरूरतमंदों को बांटा राशन।

वाराणसी: मंडियों में उमड़ी भीड़

वाराणसी के बिश्वेसरगंज सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह काफी भीड़ रही। गुरुवार सुबह सब्जी मंडियों, किराना मंडियों में सैकड़ों सामान खरीदने के लिए पहुंचे। लोगों का आरोप है कि लोकल स्टोर और ठेले वाले महंगे दाम पर राशन-सब्जियां बेच रहे हैं।


वाराणसी की बिशेश्वरगंज मंडी का हाल।
अपने गांव जाने के लिए 200 किमी का सफर पैदल तय कर रहे मजदूर;
पैदल दूरी तय कर अपने घर जाते लोग।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I