Featured Posts

Breaking

Sunday, 22 March 2020

नोएडा में सोमवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेट्रो व सिटी बसों का संचालन बंद रहेगा,

नोएडा में सोमवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेट्रो व सिटी बसों का संचालन बंद रहेगा, 

एनएमआरसी ने जारी किया निर्देश

 देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनवायरस का असर फैलता जा रहा है। इस बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनएमआरसी ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। रविवार को मेट्रो ट्रेन व सिटी बस सर्विस नहीं चलेगी।

 सोमवार को इसकी टाइमिंग और क्षमता में बदलाव किए गए है। सोमवार को सुबह 1० से शाम चार बजे तक मेट्रो व सिटी बस सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा। इन दोनों सेवाओं को बंद रखा जाएगा। यह नियम अग्रिम आदेश तक लागू रहेंगे।

दिल्ली से भोपाल आई युवती कोरोनावायरस संदिग्ध, एयरपोर्ट से 6 अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया

एनएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार के लॉकडाउन के बाद सोमवार सुबह छह से आठ बजे तक मेट्रो ट्रेन व सिटी बस के बीच का अंतराल प्रत्येक 2० मिनट का होगा। सुबह आठ से 10 बजे तक प्रत्येक ट्रेन व बस के बीच का अंतराल 7.5 मिनट का होगा।

इसके बाद सुबह 10 से शाम चार बजे तक मेट्रो व बस सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा। शाम चार से रात 8 बजे तक 7.5 मिनट के अंतराल पर बस व मेट्रो सेवा मिलेगी। रात 10 बजे अंतिम मेट्रो मिलेगी।

एनएमआरसी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सिर्फ जरूरत होने पर ही मेट्रो व बस का प्रयोग करें। यात्रा के दौरान एक मीटर का गेप बनाकर रखा जाए। एक सीट छोड़कर बैठा जाए और मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने पर प्रतिबंध रहेगा।

अब तक 343 लोगों में कोरोना के लक्षण

इस बीच यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए आंकड़े में उत्तर प्रदेश में अब तक 343 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए थे। कोरोना प्रभावित 12 देशों से अबतक 6134 लोग उत्तर प्रदेश लौटे हैं।

 अब तक वाराणसी और नोयडा समेत अन्य जिलों से 28 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गए थे। इनमें आगरा के 8, गाजियाबाद 2, लखनऊ 8, नोएडा में 6, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव गए हैं।

वहीं 7 आगरा 2 गाजियाबाद और 1 नोएडा समेत 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। 3378 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया हैं। यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 25683 लोगों की जांच की गई की हैं।

नोएडा में सोमवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेट्रो व सिटी बसों का संचालन बंद रहेगा,
Noida Coronavirus (COVID-19) Scare; Noida Metro Rail Corporation, Bus Services Timing Today Details Latest Updates


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I